रथ पर निकलते हैं भगवान जग्गनाथ । भारत के चार दिशाओं में चार धाम अवस्थित हैं और इसकी अपनी महत्ता है। चार धाम में पहला धाम भारत के उत्तर मे...
धर्म-ज्योतिष

भारत के चार दिशाओं में है चार धाम, रथ पर निकलते हैं भगवान जग्गनाथ

रथ पर निकलते हैं भगवान जग्गनाथ । भारत के चार दिशाओं में चार धाम अवस्थित हैं और इसकी अपनी महत्ता है। चार धाम में पहला धाम भारत के उत्तर में (उत्तराखंड में) अवस्थित है बद्रीनाथ, दूसरा धाम भारत के दक्षिण में (तमिलनाडू में) अवस्थित है रामेश्वरम, तीसरा धाम भारत के पूर्व में (उड़ीसा में) अवस्थित है जगन्नाथ पुरी और चौथा धाम भारत के पश्चिम में (गुजरात में) अवस्थित है द्वारका।

प्राचीन समय से ही ये चार धाम तीर्थ के रूप में मान्य हैं और इनकी महिमा का प्रचार आद्यशंकराचार्यजी ने किया था।

मान्यता है कि बद्रीनाथ धाम की स्थापना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने स्वयं की थी। इसलिए इस मन्दिर में नर-नारायण की पूजा होती है। यह भी मान्यता है कि प्रभु श्रीराम ने लंका जाते समय समुन्द्र के किनारे समुन्द्र पार करने के लिए भगवान शिवजी की प्रतिमा अपने हाथों से बना कर उनकी पूजा उपासना कर शिवजी को प्रसन्न किया था तब प्रभु श्रीराम ने उस शिवलिंग का नाम रामेश्वरम रखा था तब से रामेश्वरम धाम की स्थापना हुई।

 तीसरा धाम वैष्णव सम्प्रदाय का मंदिर है, जो भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस मंदिर में तीन मुख्य देवता, भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा हैं। ये तीर्थ पुराणों में बताई गई 7 पवित्र पुरियों में एक है। यहां हर साल रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है।

 द्वारका गोमती नदी और अरब सागर के किनारे ओखामंडल प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर बसा हुआ है। यह हिन्दुओं के चारधाम में से एक है। यह श्रीकृष्ण के प्राचीन राज्य द्वारका का स्थल है और गुजरात की प्रथम राजधानी मानी जाती है।

चार धामों के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। जगन्नाथ पुरी के प्रति लोगों की आस्था अतुलनीय है। यहां रथ यात्रा का शुभारंभ प्रत्येक वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया को होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल से जगन्नाथ पुरी में मूर्तियों का निर्माण विश्वकर्मा जी करते थे।

Read also- यंत्र-तंत्र और मंत्र से भी ठीक हो जाती हैं लाइलाज बीमारियां

 एक समय की बात है कि विश्वकर्मा जी जब भगवान जगन्नाथ, बलराम जी और सुभद्रा जी का विग्रह का निर्माण कर रहे थे, तो उन्होंने तत्कालीन राजा से शर्त रखी थी कि जब तक विग्रहों का निमार्ण पुरा नहीं हो जाता है, तब तक उनके कमरे में कोई प्रवेश नहीं करेगा। राजा ने इस शर्त को नहीं मानते हुए उनके कमरे में प्रवेश कर गए थे। वैसी स्थिति में विग्रह जितना तैयार हुआ था, काम वहीं रुक गया। ऐसी स्थिति में भगवान जगन्नाथ, बलराम जी और सुभद्रा जी का विग्रह में हाथ, पैर और पंजे नहीं बन सके।

Read also- नगर रक्षिणी देवी है पटना की पटनेश्वरी पटन देवी

रथ यात्रा के लिए निर्माण किए जाने वाले रथ में किसी प्रकार की कील या नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। जबकि रथ में 16 पहिया होता है और भगवान जगन्नाथ जी के रथ की ऊंचाई 45.6 फीट होती है, वहीं बलराम जी के रथ की ऊंचाई 45 फीट और सुभद्रा जी के रथ का ऊंचाई 44.6 फीट होता है। इस रथ के निर्माण के लिए लकड़ियों का संग्रह वसंत पंचमी के दिन  और रथ निर्माण का कार्य अक्षय तृतीय से शुरु होता है। जगन्नाथ पुरी को लोग पुरुषोत्तम पूरी, शंख क्षेत्र और श्री क्षेत्र के नाम से लोग जानते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि यह क्षेत्र भगवान जगन्नाथ की लीला भूमि है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 रथ यात्रा में सबसे आगे बलराम जी का रथ होता है, जिसे तालध्वज के नाम से संबोधित करते हैं और यह लाल और हरे रंग का होता है। इसके ठीक पीछे भगवान की बहन सुभद्रा का रथ रहता है जिसे दर्पदलन नाम से जाना जाता है। इसका काला और नीला रंग रहता है और इसके ठीक पीछे भगवान जगन्नाथ जी का रथ रहता जिसे लोग गरुड़ध्वज नाम से संबोधित करते हैं। इस रथ पर हनुमान जी और नृसिंह भगवान के प्रतीक चिह्न अंकित रहता है। इसका लाल और पीला रंग रहता है। कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ, बलराम जी और सुभद्रा जी के रथ को एक मोटी रस्सी से लोग खीच कर तीन किलो मीटर तक उनके मौसी के घर गुंडीचा मंदिर तक ले जाते हैं।

जितेन्द्र कुमार सिन्हा
जितेन्द्र कुमार सिन्हा (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)
Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.