हथियार के बल पर वार्ड पार्षद से 5 लाख की लूट। फतुहा और आस-पास के इलाके में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अपराधियों का मनोबल ...
अपराध

फोरलेन पर दिनदहाड़े हथियार के बल पर वार्ड पार्षद से 5 लाख की लूट

हथियार के बल पर वार्ड पार्षद से 5 लाख की लूट । फतुहा, संवाददाता। फतुहा और आस-पास के इलाके में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अपने कुकत्यों से खुले आम पुलिस और प्रशासन को रोद ब रोज नई नई चुनौतियां देते रहते हैं। पुलिस कार्रवाई भी करती है लेकिन अपराध और अपरधी कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ।

एक बार फिर से फतुहा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर वार्ड पार्षद दीपक कुमार से अपराधियों ने हथियार के बल पर 5 लाख 19 हजार रूपये और हाथ की अंगूठी लूट कर प्रशाशन के सामने नई चोनौति खड़ी कर दी है। बताया जाता है कि दीपक कुमार किसी काम से बाइक से पटना जा रहे थे। फोरलेन पर रास्ते में ही उन्हें दो मोटरसाइकिल सवार कुल 4 अपराधियों ने ओवरटेक कर लिया और हथियार के बल पर रूपये और अंगूठी छीन ली।बताया जा रहा है कि छिनी गई रकम 5 लाख 19 हजार रूपये थे।

read also- मिस्टर एंड मिस मगध modelling कम्पटीशन के सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले सम्पन्न

  इस बात की जानकारी जैसे ही फतुहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं डीएसपी राजेश मांझी को मिली, वे मौके पर पूरे दलबल के साथ पहुंचे। मामले की छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है।

watch it also- https://www.youtube.com/watch?v=jpAHFxrgZcA

सड़क पर लगातार लूट की घटना बढ़ने से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.