Pappu Yadav
बिहार

Pappu Yadav की रिहाई को लेकर जाप ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

  • * इस अभियान को 3000 लोगों का मिलासमर्थन*

पटना, संवाददाता।आज जनाधिकार पार्टी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष Pappu Yadav की रिहाई के लिए पटना के पाटलिपुत्रा गोलम्बर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जाप के प्रदेश महासचिव आनन्द सिंह की अध्यक्षता में चलने वाले इस हस्ताक्षर अभियान में करीब 3000 से ज्यादा लोगों ने Pappu Yadav के रिहाई हेतु हस्ताक्षर अभियान का समर्थन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा की स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले Pappu Yadav विगत एक माह से जेल में बंद हैं, जिनकी रिहाई के लिए आज प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान में शहर के लोगों का व्यापक समर्थन मिला है। Pappu Yadav की रिहाई का अभियान अब जन अभियान बन गया हैं। लोगों द्वारा किए गए हस्ताक्षर को पार्टी महामहिम राष्ट्रपति महोदय को भेजेगी।

Read Also: शादी की खरीदारी करने गए दो युवक का अपहरण (Kidnap), फिरौती की मांग,दो गिरफ्तार

जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह ने हस्ताक्षर अभियान को सम्बोधित करते हुए कहा कि कि Pappu Yadav ने इस कोरोना महामारी में असंख्य लोगों के जीवन बचाने का काम किया हैं। अस्पताल माफियाओं और भाजपा के दबाव में नीतीश सरकार ने पप्पू यादव को साजिश के तहत जेल में डाला हैं। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद Pappu Yadav के कुशल रिहाई हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी को प्रार्थना पत्र स्वरुप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।जबतक उनकी रिहाई न हो जाती तबतक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू ने कहा कि कोरोना काल में जब सत्ताधारी और विपक्ष के नेता अपने-अपने घर में कोरेण्टाइन थे उस समय से एकमात्र पप्पू यादव पूरे बिहार में हॉस्पिटल से लेकर श्मशान घाट तक जायजा लेने का काम कर रहे थे। हॉस्पिटल में बेड नहीं मिल रही है, दवाई नहीं मिल रही है। ऑक्सीजन नहीं मिल रही है श्मशान घाट में मुर्दे को जलाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। ऐसे मामले Pappu Yadav लगातार उजागर कर रहे थे। इसी वजह से साजिश रच कर पप्पू यादव को सलाखों के पीछे डलवा दिया गया।

Get latest updates on Corona

हस्ताक्षर अभियान में प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता संजय कुमार सिंह, अरुण कुमार, राजू दानवीर,पुरुषोत्तम कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार एवं अन्य नेता उपस्थित रहें।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.