दिनकर जंयती के बहाने मुजफ्फरपुर में याद किये गए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर। इस मौके पर दिनकर जयंती और कवि सम्मेलन का आयोजन भी किय गया।य...
बिहार

दिनकर जयंती पर दिनकर को भारत रत्न देने की उठी मांग

मुजफ्फरपुर में दिनकर जयंती समारोह सह कवि सम्मेलन का आयोजन

मुजफ्फरपुर, सविता राज। दिनकर जंयती के बहाने मुजफ्फरपुर में याद किये गए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर । इस मौके पर दिनकर जयंती और कवि सम्मेलन का आयोजन भी किय गया। यह आयोजन राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी और भारतीय युवा रचनाकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में छोटी सरैयागंज के श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट भवन के सभागार में आयोजित किया गया।

दिनकर जयंती समारोह एवं कवि सम्मेलन की अध्यक्षता अकादमी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कर रहे थे। राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ भगवान लाल साहनी; राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी के निदेशक आचार्य चंद्र किशोर पाराशर; देवेंद्र कुमार; शुभ नारायण शुभंकर; सुमन कुमार मिश्रा; डॉक्टर हरीकिशोर प्रसाद सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर वैदिक मित्रों के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने उद्घाटन भाषण में डॉक्टर भगवान लाल साहनी ने राष्ट्रकवि दिनकर को हिंदी साहित्य ही नहीं अपितु संपूर्ण भारतीय भाषाओं के साहित्य का शिखर पुरुष बताते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में शौर्य और आग है, तो दूसरी ओर राग और वात्सल्य भी है। ऐसा सामंजस्य बहुत ही काम साहित्यकारों में मिलता है। डॉक्टर सहनी ने कहा कि दिनकर को राष्ट्रवाद के प्रखर स्वर के रूप में रूप में जाना जाता है। उनका वह स्वर सन 1962 में भारत चीन युद्ध के समय भी “परशुराम की प्रतीक्षा” कृति के रूप में प्रकट हुई थी जिसे पढ़कर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की रूह कांप गई थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी के निदेशक आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने हिंदी साहित्य को अपनी रचनाओं के माध्यम से जितना समृद्ध बनाया उसका मूल्यांकन सही रूप में नहीं किया गया है। वस्तुतः राष्ट्रकवि दिनकर भारत रत्न के सम्मान के योग्य हैं। आचार्य पाराशर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया कि आज तक किसी भी साहित्यकार को भारत रत्न का सम्मान नहीं मिला है। राष्ट्रकवि दिनकर इसके असली हकदार हैं। इसलिए आने वाले वर्ष में दिनकर जी को भारत रत्न के सम्मान से अलंकृत किया जाना केंद्र सरकार का दायित्व है। आचार्य पाराशक ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह साहित्यकारों की उपेक्षा करते हैं और प्रदेश के विद्यालय एवं महाविद्यालय के हिंदी पाठ्यक्रम में दिनकर जैसे मूर्धन्य साहित्यकार को हाशिये पर रखते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया कि दिनकर की रचनाओं को विद्यालय से महाविद्यालय तक संपूर्णता में पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

अपने अध्यक्षीय के संबोधन में साहित्यकार देवेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर कालजयी रचनाकार हैं, जिनकी रचनाएं युवा पीढ़ी को देशभक्ति और पुरुषार्थ बनने की प्रेरणा देती है।धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शुभ नारायण शुभंकर ने कहा कि यदि दिनकर नहीं होते तो भारतीय वाङ्मय का आधुनिक स्वरूप उभर कर सामने नहीं आता।

इसे भी पढ़ें- Bihar RERA ने देश में पहली बार जारी किया कंपनियों और प्रमोटर का QR Code- डा. विवेक कुमार सिंह
राष्ट्रकवि दिनकर जयंती समारोह के दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका संचालन सविता राज ने किया। काव्य पाठ का शुभारंभ युवा कवि उमेश राज ने अपने गीत “मैं हूं अकिंचित प्रेम का प्रिया” से किया। अभय कुमार शब्द ने “आग लिखता हूं राग लिखता हूं” गीत का सस्वर पाठ कर तालियां बटोरी। हरीकिशोर प्रसाद सिंह ने बज्जिका भाषा में “जय बज्जिका” गीत प्रस्तुत किया। सविता राज की गजल “एक दिन छोड़कर दुनिया से चले जाना है” भी बहुत पसंद किया गया। युवा कवि सुमन कुमार मिश्रा ने “जब भी आंखें तैरता है प्याज” शीर्षक व्यंग्य की प्रस्तुति की। डॉक्टर मंटू शर्मा ने “हे मेरे भारत के पुत्रों” शीर्षक कविता का पाठ किया। चंदन पांडे ने “जरा देखो क्या हुआ मनुष्य कितना बुरा हुआ” रचना की प्रस्तुति की।

शुभ नारायण शुभंकर ने “गीत एक मैं सुन रहा हूं दिनकर जी के सम्मान में” गीत पढ़कर श्रोताओं को झुमाया। आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने हिंदी गजल “तेजाब सावन में बरसता है हमारे गांव में; चांदनी में पांव जलता है हमारे गांव में” की प्रस्तुति से वाहवाही बटोरा। अध्यक्षीय काव्य पाठ करते हुए देवेंद्र कुमार ने “दूर देश हटिया विकास भागातील” शीर्षक भोजपुरी गीत की प्रस्तुति की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शुभ नारायण शुभंकर ने किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

12 Replies to “दिनकर जयंती पर दिनकर को भारत रत्न देने की उठी मांग

  1. Wow! This can be one particular of the most helpful blogs We’ve ever arrive across on this subject. Basically Excellent. I am also a specialist in this topic so I can understand your effort.

  2. I’ve been surfing online greater than three hours today, but I never found any attention-grabbing article like yours. It’s beautiful price sufficient for me. In my opinion, if all webmasters and bloggers made good content as you probably did, the internet might be much more helpful than ever before. “Where facts are few, experts are many.” by Donald R. Gannon.

  3. I have not checked in here for a while as I thought it was getting boring, but the last few posts are great quality so I guess I’ll add you back to my daily bloglist. You deserve it my friend 🙂

  4. Youre so cool! I dont suppose Ive read something like this before. So good to seek out any individual with some original thoughts on this subject. realy thanks for beginning this up. this web site is one thing that’s needed on the net, somebody with a bit of originality. helpful job for bringing something new to the web!

  5. What’s Going down i am new to this, I stumbled upon this I have discovered It absolutely useful and it has aided me out loads. I’m hoping to give a contribution & aid different customers like its helped me. Good job.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *