निकलते ही स्थगित हुई ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की पदयात्रा । संवाददाता। ...और अंततः सूबे के ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय...
राजनीति

ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की पदयात्रा निकलते ही स्थगित हुई

पच-सरपंच संघ के प्रदेश अधयक्ष का दावा -यह आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ। हम अपनी पूरी शक्ति के साथ 19 अक्टूबर को आंदोलन में होंगे।


निकलते ही स्थगित हुई ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की पदयात्रा । बापू धाम (भित्तिहरवा प. चम्पारण), संवाददाता। …और अंततः सूबे के ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त मोर्चा को अपनी न्याय के साथ विकास पद यात्रा निकालनी ही पड़ी। सूबे की सरकार ने जब उन्हें नजरअंदाज किया,उनकी मांगों अनसुना छोड़ दिया तो अब ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त मोर्चा ने गांधी जी की राह पकड़ ली। अपने आंदोलन की शुरुआत भी वहीं से किया, जहां से गांधी जी ने की थी।

ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त मोर्चा ने बापू धाम पहुंचकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर को पर पहले तो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को खादी के अंग वस्त्र,पुष्प हार अर्पित किया फिर तिरंगा के साथ राज्य व्यापी लोकतांत्रिक चरण बद्ध आन्दोलन न्याय के साथ विकास पद यात्रा भित्तिहरवा प. चम्पारण से शुरु कर दी।

यहां जीवन कौशल ट्रस्ट के संस्थापक गांधीवादी शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं विधान परिषद सौरभ कुमार ने पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला,अध्यक्ष मुखिया महासंघ मिथिलेश कुमार राय सहित सभी संघ प्रमुख, कई जिलाध्यक्षों को शॉल और आम्रपता ताज से सम्मानित कर पूर्ण समर्थन दिया। पदयात्रा भित्तिहरवा से चलकर चनपटिया पहुँचीं ही थी कि वहां बाढ़ त्रासदी, सड़क एवं गाँव घरों में अत्यधिक जल स्तर में वृद्धि, तथा दुर्गा पूजा के मध्य नज़र शासन प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों का आग्रह तथा मानवता के आघार पर प्रथम चरण का यात्रा तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया।

अब फिर से 19 अक्टूबर को ज़िला मुख्यालय बेतिया से यह यात्रा प्रारम्भ करने का फ़ैसला लिया गया। वहीं ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का प्रस्तावित माँगपत्र ज़िला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने स्वीकार कर अपने विशेष कार्य पदाधिकारी को तुरंत आदेशित किया इस माँग पत्र को मुख्यमंत्री जी यहां प्राथमिकता के आधार पर विधिवत भेजा जाए। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आपदा में सहयोग की अपील की।

पदयात्रा में विभिन्न ज़िला से सैकड़ों पंच, उपसरपंच, सरपंच/वार्ड, उप मुखिया, मुखिया/पंचायत समिति सदस्य, उप प्रमुख, प्रमुख/ज़िला परिषद सदस्य, उपाध्यक्ष, अध्यक्ष /पूर्व एवं वर्तमान निर्वाचित जन प्रतिनिधि सहित कर्मीगणों का जमावड़ा लगा रहा।

इसे भी पढ़ें- जीकेसी ने देश भर में शास्त्री और गांधी की जयंती मनाई

पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला ने Xposenow.com से कहा कि एक अदभूत और ऐतिहासिक दृश्य कार्यक्रम स्थल पर दिख रहा था।तमाम समर्थकों को हमारी ओर से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है, बाढ़ त्रासदी और दशहरा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के मद्देनजर इसे तत्काल स्थगित किया गया है। 19 अक्टूबर को हम फिर से अपनी पूरी शक्ति के साथ ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की पदयात्रा में होंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

3 Replies to “ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की पदयात्रा निकलते ही स्थगित हुई

  1. I love your blog.. very nice colors & theme. Did you create this website yourself? Plz reply back as I’m looking to create my own blog and would like to know wheere u got this from. thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *