डुमरांव। स्टेशन से सटे शांति नगर मुहल्ले के पास सोमवार की सुबह युवक का शव मिला। बहुत देर तक तो उसको लेकर उहापोह थी। वह कौन है, कहां से आया है। इस बीच उसकी पहचान पवन कुमार उर्फ सोनू के रुप में हुई। शिनाख्त करने वालों ने बताया कि वह नगर के नेहरु नगर वार्ड नंबर 20 का रहने वाला है। पिता का नाम श्याम बिहारी पासवान है। पहचान के बाद नगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुराना अस्पताल भेजा। परिवार वालों को शक है। उसके साथ मारपीट हुई है। किसी ने उसकी हत्या कर दी है। वहीं पुलिस के सूत्रों का कहना है। वह नशे का आदि था। इस वजह से उसकी मौत हुई है। पवन की मौत को लेकर बनी उलझन की स्थिति में पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों से जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने ने भी कुछ स्पष्ट नहीं किया। उनके अनुसार वेसरा जांच के सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पवन की मौत की सूचना मिलने पर पूरा परिवार अस्पताल परिसर में जमा था। लोग घटना पर दुख प्रकट कर रहे थे। वहीं परिजनों के द्वारा घटना के विरोध में मेन रोड को जाम कर दिया है। कृष्णा सिनेमा के पास टायर जलाकर विरोध जारी है। मेन रोड में दोनों तरफ से आवागमन बाधित है। उसका पोस्टमार्टम कराया गया। अस्पताल में मौजूद उसके परिजन यह कह रहे थे। उसके साथ गलत हुआ है। हलांकि बक्सर एसडीपीओ गोरख राम के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो गया। जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार किए। ज्ञात हो कि मृतक के पिता पहले से ही अपहरण के मामले में जेल में बंद है।
Related Articles
बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के लिये लगातार चले अभियान : मुख्यमंत्री
पटना. C.M Nitish Kumar ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संवाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। C.M Nitish Kumar कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक सहायता एवं प्रोत्साहन छत्र योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सषक्तिकरण छत्र योजना, समेकित बाल विकास छत्र योजना, समेकित बाल संरक्षण छत्र योजना, मुख्यमंत्री वृहद सहायता […]
तेजस्वी सूर्या को मिली भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान
नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पद संभालने के 8 महीने बाद अपनी नई टीम का ऐलान किया है। राम माधव, पी. मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महासचिव पद से हटाकर उनकी जगह नए चेहरों की जगह दी गई है। कर्नाटक से बीजेपी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या […]
बिहार में कोरोना घोटाले की जांच हो: राघवेन्द्र कुशवाहा
प्रत्यय अमृत को बर्खास्त करे बिहार सरकार पटना. कोरोना नियंत्रण के नाम पर आम जनता की गाढ़ी कमाई से अर्जित सरकारी धन के अरबों रुपया के बंदर-बांट की जांच हेतु जन अधिकार पार्टी कि प्रदेश अध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) को पत्र लिखा है एवं बिहार सरकार […]


