सना खान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. अपनी पोस्ट में उन्होंने फिल्म इंजस्ट्री को छोड़ने का कारण बताते हुए लिखा, “यह जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है. और वो इसी सूरत में बेहतर होगी, जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुकुम के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद न बनाए. बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे. इसलिए मैं आज यह ऐलान करती हूं कि आज से ही मैं अपने ‘शोबिज’ (फिल्म इंडस्ट्री) की जिंदगी को छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं.”सना खान (Sana Khan) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “तमाम भाइयों और बहनों से दरख्वास्त है कि आप मेरे लिए दुआ फरमाएं कि अल्लाह ताला मेरी तौबा को कुबूल फरमाएं. इसी तरह आईंदा के मेरे अपने खालिक के हुकुम के मुताबिक और इंसानियत की खिदमत करते हुए जिंदगी गुजारने की तौफीक अता फरमाएं और ऊपर इस्तिकामत नसीब फरमाएं.” उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “आखिर में तमाम भाइयों और बहनों से दरख्वास्त है कि वो अब मुझे ‘शोबिज’ के किसी काम के लिए दावत ना दें. बहुत बहुत शुक्रियां.
Related Articles
आज शाम वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखिए फिल्म दाग एगो लांछन
आम्रपाली, विक्रांत और रितेश की है यह हिट फिल्म दाग एगो लांछन । सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत और रक्षा गुप्ता की इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म दाग एगो लांछन अब भोजपुरी के दर्शक टीवी पर भी देख सकेंगे । यानी 11 मार्च […]
सारेगामा ने शुरू किया एक धमाकेदार कॉन्टेस्ट “ हम भोजपुरी सुपरस्टार ”
नई दिल्ली, संवाददाता। यदि आप में गाने और डांस करने की प्रतिभा है तो ‘हम भोजपुरी सुपरस्टार’ आपके लिये एक परफ़ेक्ट मौका है। इस कांटेस्ट में आपको 45 सेकेंड या उससे ज्यादा में अपना हुनर का प्रदर्शन करते हुए वीडियो बनाकर वाट्सएप नंबर 8657008866 पर भेजना है और हम भोजपुरी सुपर स्टार बनने का मौका […]
देश में चीनी का उत्पादन 4 महीने में 25 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली। निजी चीनी मिलों का शीर्ष संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) द्वारा मंगलवार को जारी चीनी उत्पादन के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में चालू 491 मिलों में 31 जनवरी तक चीनी का उत्पादन 176.83 लाख टन हुआ, जोकि पिछले साल की इसी अवधि के उत्पादन के आंकड़े 141.04 लाख टन से 25 फीसदी […]



