प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बने मकानों को भी इससे अलग रखा गया था। पर, अब पूरी तरह से इस प्रावधान को हटाकर प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि विभाग द्वारा बनायी जा रही नियमावली में मोबाइल टावर और हाट-बाजारों आदि से टैक्स वसूली का अधिकार पंचायतों को देने पर मंथन चल रहा है।
पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियमावली का प्रारूप करीब-करीब तैयार है। चुनाव के कारण प्रारूप पर सरकार से अनुमति नहीं ली जा सकी थी। अब चुनाव समाप्त हो गया है, इसलिए इस पर फिर चर्चा शुरू हुई है। नियमावली के प्रारूप पर कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। गौरतलब हो कि बिहार पंचायती राज एक्ट में ग्राम पंचायतों को टैक्स वसूलने का अधिकार दिया गया है। पर, इसमें यह भी कहा गया है कि इसके लिये राज्य सरकार एक नियमावली बनाएगी। केंद्र सरकार ने भी पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए टैक्स वसूली की नियमावली बनाने के लिए कई बार राज्य सरकार से कहा है। 14 वें वित्त आयोग ने तो यह भी कहा था कि टैक्स वसूली का नियमावली लागू करें, तो पंचायतों को अनुदान दिया जाएगा।
Related Articles
महिला इमदाद कमेटी ने जरूरतमंद लोगों के बीच बांटी गर्मी के कपड़े
पटना, संवाददाता। महिला इमदाद कमेटी , राजभवन जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग की भावना पर आधारित काम लगातार कर रही है। इसी क्रम में मोहिनी एकादशी के अवसर पर महिला इमदाद कमेटी ने चितकोहरा पुल के नीचे बसे स्लम एरिया में वस्त्रों का वितरण किया। वितरित किए गए सभी वस्त्र गर्मी में इस्तेमाल किए जाने […]
यश कुमार ने निधि झा से कहा बंदी में दम है
यश कुमार – निधि झा एक और धमाकेदार रैप सॉंग ‘बंदी में दम है’ हुआ रिलीज मेरे बाबू ने खाना खाया की अपार सफलता के बाद सुपर स्टार यश कुमार और भोजपुरी क्रश निधि झा की जोड़ी एक और रैप सॉंग ‘बंदी में दम है’ से धमाल मचा रहे हैं. सॉंग ‘बंदी में दम है’ […]
पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाएगा जीकेसी स्थापना दिवस
जीकेसी स्थापना दिवस पर एक सप्ताह 01 फरवरी से 07 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम।पटना,संवाददाता। कायस्थ समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिये प्रतिबद्ध ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) का स्थापना दिवस पूरे देशभर 01 फरवरी को मनाया जाएगा। बिहार की राजधानी पटना में यह 01 से 07 फरवरी तक पूरे सप्ताह भर के […]



