डॉ. जायसवाल ले आगे लिखा है कि वे पटना पहुंचने पर खुद पुलिस महानिदेशक से मिलकर पूर्वी चंपारण की कानून व्यवस्था के बारे में बात करेंगे। बीजेपी के इस बयान को विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव की राजनीति बता रहा है। साथ ही यह सवाल खड़ा कर रहा है कि जब उनकी ही सरकार है तो कानून-व्यवस्था ठीक करने में आखिर क्या मजबूरी है? कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि बिहार में कानून का राज नहीं रहा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डीजीपी से मिलने की बात करते हैं। उन्हें तो अपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना चाहिए। बीजेपी के दो-दो उपमुख्यमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार कानून के राज के लिए बीजेपी भी समान रूप से जिम्मेदार है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा तेजस्वी यादव के बिहार में अपराधियों के राज की बात की पुष्टि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग रहने के कारण बीजेपी सोची-समझी रणनीति के तहत ऐसी बात कर रही है। बात तो सही की जा रही है, लेकिन यह दबाव की राजनीति भी है।
Related Articles
पिस्तौल के बल पर युवक से की लूटपाट, बाइक व नगदी ले उड़े लुटेरे
Fatuha Fourlane पर फिर से सक्रिय हुए लुटेरे फतुह,अमरेन्द्र। Fatuha Fourlane पर लुटेरों की बदमाशी बढ़ती जा रही है। थाना क्षेत्र में फोरलेन पर हथियारबंद अपराधियों ने दो युवक को अपना निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार खुशरूपुर थाना क्षेत्र के शफीपुर निवासी दीपक जो कि पटना के एक मार्केट में बतौर मार्केटिंग मैनेजर कार्यरत […]
अब सड़कों की गुणवत्ता सुधरेगी, हीलिंग रोड कार्यक्रम को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
हीलिंग रोड कार्यक्रम को मंत्री नितिन नवीन ने दिखाई हरी झंडी। पटना,संवाददाता। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन द्वारा घर आंगन, पटना में सड़कों की गुणवत्ता में सुधार लाने की पहल करने वाली गैर सरकारी संस्था हील इंडिया के कार्यक्रम हीलिंग रोड को हरी झंडी दिखाई। मंत्री नितिन नवीन ने संस्था के कार्यों […]
आज दुनिया भारत की ओर देख रही हैः रविशंकर प्रसाद
फतुहा अमरेंद्र। शहर के दरियापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं की बैठक कर फतुहा की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी ने फतुहा में महिला कॉलेज, चौराहा जाम की समस्या, महिला मोर्चा महामंत्री पूनम केशरी ने पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, […]





पटना/संवाददाता । बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने अपने ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नीतीश कुमार की सरकार को घेरा है। उन्होंने राज्य के पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपनी ही सरकार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने के कारण विपक्ष हमलावर है तो सत्ता पक्ष सफाई दे रहा है। विपक्ष इसे नई सरकार में बीजेपी की दबाव की रणनीति के रूप में भी देख रहा है। संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में आज सुबह बेतिया से पटना की यात्रा का जिक्र करते हुए बताया है कि रास्ते में पूर्वी चंपारण के सेमरा में जनता ने सड़क जाम कर दिया था। पता चला कि वहां में आए दिन चोरियां हो रही हैं। आज गांव वालों ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो वह अपनी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। स्थानीय तुरकौलिया थाना प्रभारी को फोन करने पर वह उल्टे गांव वालों को धमकाने लगा कि पुलिस आई तो उन्हें ही गिरफ्तार करेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा है कि पूर्वी चंपारण के थानों में अव्यवस्था के हालात हैं। रक्सौल से लेकर मोतिहारी तक लगातार अपराध हो रहे हैं। मोतिहारी पुलिस प्रशासन अक्षम सिद्ध हो रहा है। उन्होंने इस संदर्भ में रक्सौल हत्याकांड का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि इसमें भी अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।