छठ करने वाले लोगों ने नेम,नियम और निष्ठा से आज चैती छठ अनुष्ठान के तहत सूर्य भगवान को सायंकालीन अर्घ्यं समर्पित कर जन-कल्याण के लिए आ...
धर्म-ज्योतिष

स्ताचलगामी सूर्य को निष्ठा से लोगों द्वारा अर्घ्यं समर्पित दूसरा अर्घ्य होगा सुबह

पटना/मोकामा, आर्यन सिंह/ रेणु सिंह। छठ करने वाले लोगों ने नेम,नियम और निष्ठा से आज चैती छठ अनुष्ठान के तहत स्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्यं समर्पित कर जन-कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगी।

मोकामा से हमारे संवाददाता के अनुसार मोकामा होकर बहने वाली गंगा नदी के किनारे कई व्रतियों ने स्ताचलगामी सूर्य को आज षष्ठी का अर्घ्यदान किया। शेखपुरा स्थित अम्वारी इलाके के लोगों ने छोटकी पोखर में सूर्य देव को डाला, सूप के साथ अर्घ्य दिया।

इसे भी पढ़ें-ज्योतिषीय आकलन -जानें नया संवत्सर कैसा रहेगा देश के लिए

 व्रती सीमा सिंह ने संवाददाता  को बताया कि सभी प्रकार के स्थानीय मौसमी फलों तथा ठेकुआ, पिरकिया के साथ उपलब्ध सामानों से निर्मित प्रसाद इस लोक पर्व में सूर्यदेव को अर्पित किया जाता है। पूजन में शामिल उषा देवी, श्रेया सिंह, रजनी तथा प्रतिक सिंह ने बताया कि चैती छठ का प्रचलन भी बढ़ता जा रहा है।

इस बीच हमारे यूपी ब्यूरो सृष्टि कृष्णा ने खबर दी है कि प्रदेश के पूर्वी इलाके में बसे लोगों ने चैती छठ को लेकर उत्सुकता देखी गई। लोगोंने बड़े ही उत्साह से सूर्यदेव को अपना अर्घ्य समर्पित किया।

इसे भी पढ़ें- डेंटल सर्जन डॉ. चंदन की पुस्तक का हुआ विमोचन

 पटना से सांस्कृतिक संवाददाता ने खबर दी है कि आज कई व्रतियों ने अपने घर पर बने जलकुंड में अस्ताचलगामी सूर्य को निष्ठा के साथ अर्घ्य अर्पित किया। बताते चलें कि कल यानि मंगलवार सुबह उदीयमान सूर्य को  अर्घ्य के साथ चैती छठ का यह अनुष्ठान समाप्त हो जायेगा। इस अवसर पर दैवज्ञ शिरोमणि व ज्यौतिषी पं.गणेश कान्त झा ने सूर्यनारायण से जनकल्याण हेतु स्वस्तिक मंत्र का पाठ किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.