नए संवत्सर और हिन्दू नववर्ष की शुरुआत 22 मार्च से शुरु हो चुकी है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प रहेगा कि यह नया संवत्सर देश के लिए कैसा रहेगा...
धर्म-ज्योतिष

ज्योतिषीय आकलन -जानें नया संवत्सर कैसा रहेगा देश के लिए

 नए संवत्सर या हिन्दू नववर्ष की शुरुआत 22 मार्च से शुरु हो चुकी है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि यह नया संवत्सर देश के लिए कैसा रहेगा। क्या कुछ होने वाला है इस संवत्सर में। इसे जानने के लिए आप भी पढ़ें दिल्ली की ज्योतिषाचार्य बी. कृष्णा का यह आलेख-

हर नये वर्ष या नया संवत्सर में कुछ न कुछ बदलाव आता है। कहीं कुछ अच्छा होता है तो कहीं बुरा भी। आइए जानते हैं कि इस नये संवत्सर में ग्रहों की स्थिति क्या कहते हैं-

• नया संवत्सर के जुलाई 2023 और इसके आसपास भारत के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। इस समय चुनाव और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार के महत्वपूर्ण फैसले आ सकते हैं। ऐसे संवैधानिक संशोधन भीहो सकते हैं जो सोच से परे हो और बड़े बदलाव लाने वाले हों। मतलब जुलाई के बाद युगांतकारी परिवर्तन के आसार नजर आ रहे हैं इस नये हिन्दू वर्ष में।

• असंतुलित बारिश, तापमान में अचानक से कमी और तेजी के कारण यह नया वर्ष भी रोग युक्त ही रहने की आशंका है। साँसों एवं नसों से सम्बंधित रोग में वृद्धि हो सकती है। महत्वपूर्ण किन्तु चिंताजनक संकेत पानी से होने वाले रोगों में वृद्धि की है।

• मंदी से बाहर आने के लिए सरकार की तरफ से पुरजोर प्रयास के बावजूद परिणाम उत्साहवर्धक नहीं रहेंगे। इसके बावजूद आर्थिक क्षेत्र में एशिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाले देश के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगा भारत। रोजगार के नए क्षेत्र का निर्माण भी होगा।

• भारतीय शिक्षा व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, न्याय व्यवस्था में हर स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं।साथ ही युवाओं के लिए नए नए अवसर भीउपलब्ध हो सकते हैं।

 • देश में अराजक स्थिति बनाई जाने की कोशिश में तेजी आएगी, केंद्रीय सत्ता को कमजोर करने और केंद्रीय साख को धूमिल करने की की कोशिश भी देखने को मिल सकती है। इसके लिए देश विरोधी शक्तियां अपने सारे दांव खेल सकते हैं।

 • सीमावर्ती इलाकों और सीमाई क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर जोड़ दिया जाएगा। कूटनैतिक प्रयासों में तेजी लाई जाएगी और रक्षा तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। घुसपैठियों के पकड़ के लिए सम्बंधित तंत्र को मजबूत किया जायेगा।

इसे भी पढें – आभामंडल को साफ़ करने और शक्तिशाली बनाने के 5 सरल उपाय

 • ग्रह देश की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने का संकेत दे ही रहे हैं।

  •  इस नए संवत्सर में चीन के साथ बड़े युद्ध की संभावना नहीं है। लेकिन भारतीय युद्धनीति में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। चीन हमें देश की सीमा पर तो उलझा कर रखेगा ही साथ ही साथ यह देश के भीतर भी अपना उपद्रवी प्रयास बढ़ा सकता है। धर्म और जातीयता के नाम पर असंतोष बढ़ सकता है। सीमा सम्बन्धी हमारी छोटी सी भी चूक आत्मघाती हो सकती है।

•  विश्व में राजनैतिक और सैन्य गतिविधियां बढ़ेंगी, जिसकी वजह से विश्व के कई देशों के साथ भारत के पहले से चले आ रहे व्यापार सम्बन्ध बाधित हो सकते हैं, तो कुछ नये संबंधों की नींव भी पड़ने की उम्मीद है।

• सरकार के लिए बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाना एक कठिन चुनौती होगी।

 •  नवनवोन्मेष विचारों का संवाहक होगा यह वर्ष। शोधार्थियों के लिए एक बेहतर वर्ष सबित होगा। असाध्य बीमारियों पर किए गए शोध कार्य को सम्मानित किए जाने का संकेत।

इसे भी पढ़ें ज्योतिष, अंक ज्योतिष और औरा स्कैनिंग तकनीक पर पटना में सेमीनार आयोजित

• अतिकामुकता और दूसरे के क्षेत्र पर अधिकार जताना, इन दो घटनाओं की वजह से अपमान और शर्म की स्थिति बन सकती है।

• जगह जगह छात्र के असंतोष की स्थिति से निबटना सरकार के लिए एक चुनौती हो सकती है।  

लेखक ज्योतिषाचार्य हैं
Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.