Aura
धर्म-ज्योतिष

आभामंडल को साफ़ करने और शक्तिशाली बनाने के 5 सरल उपाय

Aura: मनुष्य का शरीर उसके अपने ही आभामंडल (Aura) से घिरा रहता है। आभामंडल एक ऐसी कॉस्मिक एनर्जी है, जिसका संबंध आध्यात्मिकता से है। आभामण्डल स्वयं भी मानव के एक शरीर का निर्माण करता है, यह शरीर सूक्ष्म शरीर है, इसीलिए दिखाई नहीं देता। चाहे मनुष्य हो या कोई अन्य जीव, हर किसी का अपना Aura होता है। यह Auraविभिन्न रंगों की किरणों के साथ मनुष्य के आसपास चक्रिय आकार में घूमता है।

यदि वैज्ञानिक रूप से देखें तो मनुष्य का केवल एक शरीर ही नहीं होता है। बल्कि इस भौतिक शरीर के अलावा एक प्रकाशमय और ऊर्जावान शरीर भी होता है। एक ऐसा शरीर जो ऊर्जा के रूप में मनुष्य के शरीर के चारो ओर 2 फीट की दूरी तक महसूस होता है। अपने आभामंडल के जरिए हम ब्रह्मांड के साथ अपना रिश्ता कायम कर पाते हैं। आप मानें या ना मानें, लेकिन आपका आभामंडल आसपास एक ऐसा घेराव कर पाने में सक्षम होता है जो शरीर को मजबूत और सुरक्षित करता है।

Read Also: सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का है विशेष महत्व
यदि आपका आभामंडल (Aura) सही है तो सबकुछ सही होगा। आपका भाग्य, आपके ग्रह-नक्षत्र और आपका भविष्य सभी सुधर जाएंगे। सही आभामंडल से सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवन के हर क्षेत्र में वे ही लोग ज्यादा प्रगति करते हैं जिनका आभामंडल शुद्ध और सशक्त होता है।
आज हम आपको कुछ आसान से उपाय बता रहे हैं जिन्हें आजमाकर आप अपने आभामंडल के नेगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव एनर्जी में बदल सकते हैं।

नमक के पानी से स्नान आभामंडल को स्वच्छ बनाने का ये सबसे आसान तरीका है। आपको चाहिए कि आप अपने नहाने के “बाथ टब” में एक चम्मच समुद्री नमक, एक चुटकी हींग, नीम्बू रस की कुछ बुँदे मिला दें। आप चाहें तो इसे और ज्यादा इफेक्टिव बनाने के लिए इसमें लेवेंडर आयल, गुलाब जल और चन्दन पाउडर भी मिला सकते हैं। आभामंडल की सफाई के लिए यह एक शक्तिशाली मिश्रण है। इस जल से स्नान करने से शरीर तो शुद्ध होगा ही, साथ ही मन की बैचेनी भी शांत हो जाएगी।

आपके औरा फिल्ड में जो भी नेगेटिव एनर्जी होगी, वह समाप्त हो जायेगी और आप अपने आप को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपको जब भी लगे कि आप का मूड ऑफ है, आप ये उपाय आजमा सकते हैं :

पानी में डुबकी लगाना

आभामंडल को शुद्ध करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है पानी में डुबकी लगाना। इसके लिए वह जगह बेहतर है, जंहा प्राकृतिक रूप से जलप्रवाह हो रहा हो, जैसे नदी , प्राकृतिक झरना, समुद्र, झीलें आदि। इन जगहों पर पानी में डुबकी लगाने से शारीरिक रूप से तो सफाई होती ही है, भावनात्मक रूप से भी सफाई होती है। हिन्दू धर्म में तो गंगा स्नान की परम्परा रही है, वंही आधुनिक परिवेश की बात करें तो ज्यादातर SPIRITUAL RETREAT CENTER समुद्र के किनारे ही हैं।

वैसे आप किसी भी नदी में स्नान करें, जहां तेज जलप्रवाह हो, आपके आभामंडल से नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाएगी और आप अपने आपको काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे ।

बारिश में चलना
आभामंडल को निखारने के आसान तरीकों में से एक है बारिश में सैर करना। जब बारिश हो रही हो तो आप बाहर निकले और टहलें। जब आप बारिश की बूंदों से पूरी तरह से भिगो जाते हैं, तब आप कुछ देर अपनी आँखें बंद कर लें और शरीर के ऊपर पड़ रही बारिस की बूंदों का आनंद लें और कल्पना करें कि बारिश के साथ ही आपके शरीर की सभी नकारात्मकता और विषाक्तता दूर हो रही है। ये कार्य आप अपने छत पर भी कर सकते हैं। आप अपने आभामंडल पर समान प्रभाव के लिए किसी वॉटरफॉल भी जा सकते हैं।

क्रिस्टल हीलिंग

आभामंडल को साफ़ कर आपके आध्यात्मिक स्वास्थ को शक्तिशाली बनाने में क्रिस्टल एक शक्तिशाली उपकरण हैं। आभामंडल की सफाई के लिए सबसे अच्छे क्रिस्टल में Quartz , Amethyst, Tiger’s eye, Labradorite, Opal, Moonstone हैं।
इनके लॉकेट, अंगूठी, ब्रासलेट, धारण करने से आभामंडल में पॉजिटिव एनर्जी की वृद्धि होती है। आप अपने घर- ऑफिस में इन से बने पेपर वेट, पिरामिड, मूर्तियां या रॉक्स उन स्थानों पर रख सकते हैं जंहा आप बैठते हैं।

मंत्र जाप

प्रतिदिन उचित स्थान और वातावरण पर आसन लगाकर 10 मिनट के लिए ध्यान लगाकर मंत्र जाप करें। इस समय किसी भी प्रकार के फालतू एवं नकारात्मक विचारों को त्यागकर आपको पूर्णत: शांत रहकर अपनी श्वासों के आवागमन पर ध्यान देना है और मंत्र जाप करना है। ऐसा आप कम से कम 21 दिनों तक करें। मंत्र सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करते हैं। मंत्रों के जाप से मन को शांति मिलती है और आस पास के वातावरण में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

तो ये थे आपके आभामंडल की सफाई और उसे मजबूत करने के कुछ सरल उपाय। आप चाहें तो इन्हें आज से ही आजमा सकते हैं।

मृत्युंजय शर्मा

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.