Chandra Grahan 2021
धर्म-ज्योतिष

Chandra Grahan 2021: कल लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

ग्रहण विषेश (Chandra Grahan 2021)

पवन कुमार शास्त्री। इस वर्ष अर्थात् 2021 में कुल चार ग्रहण हैं। दो चन्द्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण लगेगा। काशी पंचांग अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रोज बुधवार 26/5/2021 को पूर्णग्रास चन्द्र ग्रहण (Chandra Grahan 2021) लगेगा। इस चन्द्र ग्रहण का स्पर्श भारतीय मानक समय दिन में 3/15 बजे होगा, मध्य 4/49 बजे होगा और मोक्ष 6/23 मिनट पर होगा।

Read Also: 26 May को वृश्चिक राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण

परिस्थितियां कुछ ऐसी बन रही है कि जिस समय ग्रहण का स्पर्श होगा और मध्य रहेगा, उस समय भारतीय दृश्यकाश से चन्द्रमा दिखाई नहीं देगा, क्योंकि वह दिन का समय रहेगा तथा जब भारत के पूर्वी क्षितिज पर चन्द्रमा का बिम्ब दिखाई देना शुरू करेगा तब तक ग्रहण का मोक्ष की स्थिति में आजाएगा।इसलिए सिर्फ़ मोक्ष का दृश्य ही देखा जा सकता है। ज्योतिष के भाषा में इसे ग्रस्तोदित ग्रहण के रूप में माना गया है। इस लिए धर्मशास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार इसका कोई भी सूतक नहीं लगेगा और यह नायक ग्रहण माना जाएगा।

चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। इस कारण इसका ज्यादा प्रभाव इसी राशि और नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर पड़ेगा। ऐसे में वृश्चिक राशि के| मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि वालों को वाणी और स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखना शुभ रहेगा। कन्या, धनु, मकर राशि के लिए शुभ परिणाम मिलेंगे

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.