NAIL POLISH
धर्म-ज्योतिष

राशि के अनुसार चुनें अपना NAIL POLISH, चमक सकती है किस्मत


हमारे दैनिक जीवन में भी रंगों का गहरा प्रभाव होता है और हमें जो रंग पसंद आते हैं हम उसी रंग का ज्यादातर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो राशि और रंगों का गहरा कनेक्शन है। यदि हम रंगों का चुनाव अपनी लग्न राशि के अनुसार करते हैं, तो रंग, हमें एक नई ऊर्जा से भर देते हैं और इन रंगों का हमारे काम, हमारे व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। रंगों का चुनाव बहुत जरूरी इसलिए भी है क्योंकि यदि इसमें राशि के गुण मिल जाएं तो आपके लिए यह बहुत ही शुभ होगा। यदि आप राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करते हैं तो इससे ना केवल सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह आता है बल्कि इन सब के साथ ही गुडलक भी आता है।
यदि हम अपने राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करें तो इससे हम अपनी तकदीर को संवार सकते हैं।

आज हम इस आलेख में चर्चा करेंगे कि आपकी लग्न राशि के अनुसार आपके लिए किस रंग का “नेल पॉलिश” भाग्यशाली रहेगा।
मतलब किस रंग का नेल पॉलिस आपकी राशि के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। यदि आप भी सफलता पाना चाहती हैं, तो अपनी लग्न राशि के अनुसार “नेल पॉलिश” के रंग का चुनाव कीजिये।12 लग्न राशियों के लिए कौन-कौन-से रंग लकी होते हैं? यह नीचे दिये जा रहे हैं।


पहली राशि है मेष
मेष लग्न राशि की महिलाएं बहुत ही उत्साही और आत्मविश्वासी होती हैं। ये हर तरह के चैलेंज के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इस राशि की महिलाएं जहां भी जाती हैं, वहां उनकी अपनी एक अलग पहचान होती है। बोल्ड और बिंदास मेष लग्न राशि की महिलाओं के लिए शुभ कलर है रेड। वैसे भी रेड कलर महिलाओं को बहुत पसंद होता है। रेड कलर ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है, इसलिए आपके लिए रेड कलर की नेल पॉलिश परफेक्ट है। रेड कलर की नेल पॉलिश लगाकर आप सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी रहेंगी।
अगली राशि है वृषभ
वृषभ लग्न राशि की महिलाएं बहुत ही इमोशनल होती हैं, ये हर बात को गहराई से सोचती हैं। प्यार-मोहब्बत के मामले में ये आज़ाद ख़याल की होती हैं लेकिन थोड़ी ज़िद्दी भी होती हैं। वृषभ लग्न राशि की महिलाओं की पसंद सबसे अलग होती है और कपड़े, गहने, मेकअप आदि भी सबसे अलग पसंद करती हैं।
चैत्र नवरात्रि में ऐसे करें माता को प्रसन्न, जानें पूजन तिथि व मुहूर्त
यदि राशि की बात करें, तो वृषभ लग्न राशि की महिलाओं के लिए पिंक, सिल्वर और व्हाइट कलर की नेल पॉलिश शुभ है। आप चाहें तो पिंक-सिल्वर या व्हाइट-सिल्वर के कॉम्बिनेशन वाली नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं। ये कॉम्बिनेशन लगाकर आप सबसे अलग और स्पेशल नज़र आएंगी।
अगली राशि है मिथुन
मिथुन लग्न राशि की महिलाएं बहुत गुणी और कला प्रेमी होती हैं। ये हमेशा ऊर्जा और उत्साह से भरी होती हैं और नए फैशन को आज़माने में भी हमेशा आगे रहती हैं। मिथुन राशि की महिलाएं दोहरे व्यक्तित्व वाली भी कहलाती हैं। इसलिए इनका मूड बार-बार बदलता रहता है। इनकी राशि का लकी कलर भी अलग है। मिथुन लग्न राशि की महिलाओं के लिए ग्रीन कलर का कोई भी शेड शुभ होता है। साथ ही आप पिंक और फिरोज़ी कलर की नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं।
अगली राशि है कर्क
कर्क लग्न राशि की महिलाएं बहुत ही भावुक और क्रिएटिव होती हैं। ये शांतिप्रिय होती हैं और जिनसे प्यार करती हैं, उनके लिए कुछ भी कर सकती हैं। इनके लिए इनके रिश्ते और परिवार ही सबकुछ होता है।
चूँकि कर्क लग्न राशि की महिलाएं शांतिप्रिय होती हैं इसलिए इनके लिए व्हाइट कलर बहुत लकी होता है। कर्क लग्न राशि की महिलाएं स़फेद के अलावा फिरोज़ी और लाल रंग का कॉम्बिनेशन भी ट्राई कर सकती हैं।
अगली राशि है सिंह राशि
सिंह लग्न राशि की महिलाएं निडर और आत्मविश्वासी होती हैं। इस लग्न राशि की महिलाएं अच्छी लीडर होती हैं, लेकिन इन्हें ग़ुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। ये खुले विचारों वाली होती हैं और जीवन का भरपूर लुत्फ उठाती हैं। चूँकि सिंह लग्न राशि वाली महिलाएं बोल्ड और बिंदास होती हैं, इसलिए इनके लिए रेड, पिंक, गोल्डन, सी ग्रीन, व्हाइट जैसे ब्राइट कलर लकी होते हैं। ये कलर सिंह लग्न राशि वाली महिलाओं को हमेशा पॉज़िटिव बनाए रखते हैं।
अगली राशि है कन्या
कन्या लग्न राशि की महिलाएं भावुक और मेहनती होती हैं। ये जो भी काम हाथ में लेती हैं, उसे पूरा ज़रूर करती हैं। रिश्तों के मामले में भी कन्या लग्न राशि की महिलाएं ऐसी ही होती हैं, ये अपने रिश्तों को पूरी इमानदारी से निभाती हैं। इस लग्न राशि की महिलाएं कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में ख़ूब नाम कमाती हैं।
चूँकि कन्या लग्न राशि वाली महिलाएं बहुत गंभीर होती हैं। इसलिए इन्हें रंग भी अपने स्वभाव की तरह ही पसंद आते हैं। और यही रंग इनके लिए लकी भी होते हैं। इस लग्न राशि की महिलाओं के लिए ग्रीन कलर का कोई भी शेड शुभ होता है। साथ ही आप पिंक और फिरोज़ी कलर की नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं।
अगली राशि है तुला
तुला लग्न राशि की महिलाएं बैलेसिंग नेचर की होती हैं यानी हर परिस्थिति में सामंजस्य बैठा लेती हैं। तुला राशि की महिलाएं बहुत प्यार करने वाली प्रेमिका और पत्नी होती हैं। इनका मन बहुत साफ़ होता है। इसलिए लोग इन्हें पसंद करते हैं। चूँकि तुला लग्न राशि वाली महिलाएं रोमांटिक होती हैं और इनका मन साफ़ होता है इसलिए इनके लिए पिंक, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर लकी होता है।

अगली राशि है वृश्चिक
वृश्चिक लग्न राशि की महिलाएं बहुत ही आकर्षक होती हैं, कोई भी इनके आकर्षण से बच नहीं सकता है। इस लग्न राशि की महिलाएं अच्छी लीडर भी होती हैं और अपनी टीम से बहुत आसानी से बेहतरीन काम निकाल लेती हैं। बिंदास स्वभाव के होने के कारण इन्हें बोल्ड कलर पसंद आते हैं और यही रंग इनके लिए लकी भी होते हैं। वृश्चिक लग्न राशि वाली महिलाओं के लिए मरून, सुर्ख लाल, फुशिया पिंक जैसे बोल्ड एंड ब्राइट कलर की नेल पॉलिश लकी होती हैं।
अगली राशि है धनु
धनु लग्न राशि की महिलाएं बहुत बुद्धिमान और मेहनती होती हैं। इनकी सोच हमेशा सकारात्मक रहती है और ये हर बात को बहुत गहराई से सोचती हैं। इसलिए ये अपने हर काम में सफल हो जाती है। इस लग्न राशि की महिलाएं ये अच्छी तरह जानती हैं कि उन्हें जीवन में क्या करना है। इसलिए वो अपने लक्ष्य तक पहुंच ही जाती हैं। धनु लग्न राशि की महिलाएं ख़ुशमिजाज़ और सकारात्मक होती हैं। इसलिए इनको फ्रेश कलर पसंद आते हैं और ये कलर इनके लिए लकी भी होते हैं। धनु राशि की महिलाएं यदि गोल्डन, यलो, शाइनी व्हाइट, फुशिया पिंक कलर की नेल पॉलिश लगाएंगी, तो ये इनके लिए बहुत लकी साबित होंगी।
अगली राशि है मकर
मकर लग्न राशि की महिलाओं पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं, क्योंकि ये कभी भरोसा नहीं तोड़तीं हैं और ईश्वर में इनकी बहुत आस्था होती है। इस लग्न राशि की महिलाएं साहसी और दृढ़निश्चय वाली होती हैं, इन्हें घूमने का बहुत शौक होता है। मकर राशि की महिलाएं अच्छी लीडर भी होती हैं।
चूँकि मकर लग्न राशि की महिलाएं हमेशा जीवन को सकारात्मक तरीके से जीती हैं, जमकर काम करती हैं, ऐसी काबिल महिला को कलर भी ख़ास ही पसंद आते हैं। मकर लग्न राशि वाली महिलाओं के लिए ग्रीन, ब्लू, शाइनी व्हाइट, सिल्वर, पर्पल जैसे वायब्रेंट कलर लकी होते हैं।
अगली राशि है कुंभ
कुंभ लग्न राशि की महिलाएं सीधी-सच्ची-सरल होती हैं। अक्सर इस लग्न राशि की महिलाएं ऊँचे पदों पर पाई जाती हैं। ये जो भी काम हाथ में लेती हैं, उसे पूरी ईमानदारी के साथ ख़त्म करती हैं। कुंभ लग्न राशि की महिलाएं जीवन को पूरी शिद्दत से जीती हैं और अपना हर काम जी-जान से करती हैं। इसके बावजूद इनका व्यवहार सीधा और सरल होता है, इसीलिए इन्हें रंग भी सौम्य ही पसंद आते हैं। कुंभ लग्न राशि वाली महिलाओं के लिए ग्रीन, स्काई ब्लू, लाइट पर्पल, शाइनी व्हाइट कलर की नेल पॉलिश लकी होती है।
अगली राशि है मीन
मीन लग्न राशि की महिलाएं बहुत इमोशनल होती हैं और अपने रिश्तों के बहुत करीब होती हैं। ये अपना हर रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। इस लग्न राशि की महिलाएं कला प्रेमी होती हैं। इसलिए इन्हें आर्टिस्टिक चीज़ें पसंद आती हैं। इन्हें दिखावा पसंद नहीं होता, इसलिए इन्हें चटख रंग भी पसंद नहीं आते। मीन लग्न राशि वाली महिलाओं के लिए यलो, ऑरेंज और गोल्डन कलर लकी होता है।
अब आप खुद जान लें अपनी लग्न राशि और तय कर लें अपना नेल पॉलिस। साथ ही चमका लें अपनी किश्मत।

मृत्युंजय शर्मा (लेखक से मो. 8882950437 पर संपर्क कर सकते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.