आज धनतेरस है। इस बार अर्थात वर्ष 2021 में दीपोत्सव पर्व दीपावली की शुरुआत आज मंगलवार 2 नवंबर से हो चुकी है। पांच दिवसीय इस त्योहार का आज पह...
धर्म-ज्योतिष

धनतेरस आज, शुभ मुहूर्त में करें राशि के अनुसार अपनी खरीददारी

पटना, रंजना कुमारी । आज धनतेरस है। इस बार अर्थात वर्ष 2021 में दीपोत्सव पर्व दीपावली की शुरुआत आज मंगलवार 2 नवंबर से हो चुकी है। पांच दिवसीय इस त्योहार का आज पहला दिन धन त्रयोदशी से शुरु होता है।

 कर्मकांड और ज्यतिष विशेषज्ञ पंडित पवन कुमार शाश्त्री के अनुसार इस बार मंगलबार को त्रयोदशी सुबह 8.35 बजे सो शुरु हो जाता है। …और यह पूरे द्न और रात तक रहेगा। इसलिए इसबार धनतेरस की खरीददारी सुबह 8.35 के बाद पूरे दिन और देर रात तक की जा सकती है।

 लेकिन इसके अतिरिक्त कुछ विशेष मुहूर्त भी हैं, जो इस प्रकार हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार खरीददारी के लिए समय का चयन कर सकते हैं। धन त्रयोदशी तिथि मंगलवार- प्रातः 8.35 के बाद, चर लगन सुबह 8.46 से 10.10 बजे तक,लाभ मुहूर्त सुबह 10.10 से11.33 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.11से रात 1156 तक। अमृत मुहूर्त दोपहर 11.33 से 12.56 तक। इस तरह से देखें तो इसबार धनतेरस में आज दिनभर खरीददारी के शुभ योग बन रहे हैं।

 राशि के अनुसार अगर खरीददारी की बात की जाए तो पंडित पवन कुमार शाश्त्री के अनुसार मेष राशि के लिए चांदी या तांबा के वर्तन या बिजली से डुड़े सामान या विद्युत उपकरण की खरीददारी विशेष शुभ फलदायी होगा।वृष राशि के लोग चांदी तांबे का कलश, वर्तन,कपड़ा या श्रृगांर सामग्री खरीद सकते हैं। मिथुन राशि के लोग सोने का आभूषण, ,स्टील सामग्री,घरेलु सामान या वस्त्रों की खरीददारी कर सकते हैं। हरे रंग का सामान भी इनके लिए शुभ होगा।

पंडित पवन कुमार शाश्त्री के अनुसार  कर्क राशि वाले लोग चांदी के आभूषण, कोई वर्तन,घरेलु या विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।सिंह राशि के लोग सोने का आभूषल या वर्तन या तांबे का सामान या कलश, या वस्त्र खरीद कर धनतेरस मना सकते हैं। कन्या राशि वाले जातक सोनाया चांदी का आभूषण, कलश या भगवान गणेश की मूर्ति की खरीददारी आज के दिन कर सकते हैं।

पंडित पवन शाश्त्री बताते हैं कि तुला राशि के लोग चांदी या स्टील के वर्तन,सजावटी सामान,सौंदर्य सामग्री,सजावटी सामान या कोई वाहन की खरीददारी कर सकते हैं।वृश्चिक राशि के जातक सोने की जेवरात, तांबा का वर्तन,तांबा या मिट्टी का गमला या अन्य कोई सामान की खरीददारी कर सकते हैं। धनु राशि वाले जातक स्वर्ण आभूषण, पीतल, तांबे या स्टील का वर्तन खरीद सकते हैं।

Read also– मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन देश के लिए कितना मंगल ?

पंडित पवन शाश्त्री ने कहा कि मकर राशि वाले जातक वाहन, वर्तन, आभूषण या वस्त्रों की  खरीददारी कर अपना धनतेरस मना सकते हैं। कुंभ स्वर्ण या तांबे का वर्तन,सौंदर्य सामग्री या फिर जूता चप्पल की खरीददारी कर सकते हैं। और मीन राशि वाले लोग स्वर्ण आभूषण,चांदी या पीतल के वर्तऩ या पीला वस्त्र या इलेक्टॉनिक उपकरण खरीद सकते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.