भारतीय संस्कृति में रुद्राक्षों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई है। मान्यता है कि रुद्राक्ष इंसान को हर तरह की नकारात्मक या हानिकारक ऊर...
धर्म-ज्योतिष

भूल से भी धारण नहीं करें खंडित रूद्राक्ष

खंडित रूद्राक्ष धारण करने से हो सकता है नुकसान। रूद्राक्ष धारण करने वालों को अपने नित्य जीवन में, अपने आचरण और कर्मों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्हें सदाचरण, सत्कर्म अपनाना चाहिए। भगवान शिव के पूजन में श्रद्धापूर्वक मन लगाना चाहिए, दुष्कर्मों को यत्नपूर्वक जीवन से निकालने का प्रयत्न करना चाहिए, तब ही इसे धारण करने का लाभ मिलेगा।

 पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, जिस घर में रूद्राक्ष की नित्य पूजा की जाती है, वहाँ अन्न, वस्त्र, धन, धान्य आदि, किसी भी वस्तु की कमी नहीं होती है। यानि उस घर में धन का साम्राज्य रहता है। Rudraksh धारण करने वाले को, किसी भी तरह की गम्भीर, शारीरिक एवं मानसिक बीमारियाँ नहीं होती है, बल्कि रूद्राक्षधारी असाध्य गम्भीर रोग से भी, मुक्ति पा लेता है। इसलिए Fms धारण करने वालों को शिवस्वरूप की प्राप्ति होता है।

 शिवपुराण, स्कंदपुराण, देवीभागवतपुराण में रूद्राक्ष के महत्व को बताया गया है। शिवपुराण में बताया गया है कि भगवान शिव को रूद्राक्ष सर्वाधिक प्रिय है और रूद्राक्ष दर्शन, स्पर्श और जाप से पापों का नाश होता है। रूद्राक्ष की महत्ता को देखते हुए आजकल भारतीय अध्यात्म का अनुशरण करने वाले अनेक देशों में rudraksh की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

 रूद्राक्ष के संबंध में सर्वविदित है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इन्दिरा गाँधी भी 108 एकमुखी Rudraksh की माला सदैव धारण करती थीं। फलस्वरूप वो काफी समय तक दुश्मनों को परास्त करती रहीं और एक छत्र शासन करती रहीं, लेकिन जब वह माला टूटी तो उनके राजनीतिक जीवन में भारी उतार-चढ़ाव आया। यह कहा जाता है कि उन्हें यह माला तत्कालीन नेपाल नरेश ने भेंट स्वरूप दिया था।

रूद्राक्ष धारण का आध्यात्मिक महत्त्व के साथ वैज्ञानिक महत्त्व भी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि रूद्राक्ष में चुम्बकीय आकर्षण और विद्युतीय शक्ति विद्यमान है, जिससे रूद्राक्ष धारण करने वालों को शारीरिक दृष्टि से अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए अब चुम्बकीय लाभ के लिए भी रूद्राक्ष का उपयोग किया जाने लगा है।

इलके संबंध में बताया जाता है कि जो असली रूद्राक्ष होते हैं वो गोलाकार होता है। रूद्राक्ष पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सीधी खड़ी स्पष्ट धारियाँ बनी होती है, जो इसके एक छोर से दूसरे छोर तक स्पष्ट दिखाई देती है। इसे पानी में डालने से रूद्राक्ष पानी में डूब कर उसके तल में जाकर बैठ जाता है। जो रूद्राक्ष पानी में डूब कर पानी के तल में नहीं बैठता है और पानी में तैरने लगता है तो उसे भद्राक्ष-रूद्राक्ष कहते हैं। असली रूद्राक्ष को जब तांबे के दो सिक्कों के मध्य में रखकर हल्का सा दबाव डालने पर वह तत्काल दिशा परिवर्तित कर लेता है, जबकि नकली दाना यथावत दोनों सिक्कों के बीच दबा रहता है। असली दाना में प्राकृतिक तौर पर छोटा छिद्र होता है, जिसमें पतला धागा ही पिरोया जा सकता है।

Read also- जानें क्या है रुद्राक्ष और अलग अलग रुद्राक्षों के महत्व क्या हैं

रूद्राक्ष स्निग्ध, उभरे दानों वाला अच्छा कहलाता है। खंडित रूद्राक्ष को अशुभ माना गया है। इसलिए खंडित रूद्राक्ष नहीं पहनने का परामर्श दिया जाता है। कहने का तात्पर्य है कि वैसा दाना ही पहना चाहिए जिसके दानों में उभार हो और उसमें धागा आसानी से पिरोया जा सके तथा रूद्राक्ष- दाना कहीं से भी टूटा न हो। असली आकार में छोटा, रोएं से युक्त, चिकना, उभरे दानों वाला होता है। इस रूद्राक्ष में इतना बारीक छिद्र होता है कि पतले से पतले धागे को मुश्किल से पिरोया जा सकता है।

इसके धारण करने की शास्त्रों में अनेक विधियाँ बताई गयी है, लेकिन सामान्यतः सोमवार के दिन प्रातःकाल नित्य कर्म से निवृत होकर शिव मंदिर जाकर अथवा अपने घर के पवित्र कक्ष में बैठकर, गंगाजल और कच्चे दूघ से धोकर सही और संबंधित मंत्रों का जाप कर धारण करना चाहिए।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 रूद्राक्ष को लाल, काले या सफेद धागे में अथवा सोने या चाँदी की चेन में डालकर धारण किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति रूद्राक्ष के सही और संबंधित मंत्रों का शुद्ध उच्चारण करने में असमर्थ हो तो, पंचाक्षर मंत्र ‘‘ओम नमः शिवाय’’ का जाप करते हुए रूद्राक्ष पर बेलपत्र से 108 बार गंगाजल छिड़क कर भी उसे धारण किया जा सकता है। एक बार अभिमंत्रित किये गये रूद्राक्ष को धारण करने के एक वर्ष बाद उसे पुनः अभिमंत्रित कर लेना चाहिए। ऐसे तो साधारणतया रूद्राक्ष को बिना मंत्रादि का उच्चारण किये भी धारण किया जा सकता है, किन्तु यदि शास्त्रीय विधि से रूद्राक्ष को अभिमंत्रित करके धारण किया जाय तो अतिउत्तम होता है। मंत्र द्वारा रूद्राक्ष  को अभिमंत्रित कर लेने से उसमें विलक्षण शक्ति आ जाती है तथा यह अभिमंत्रित रूद्राक्ष धारक को अधिक फल प्रदान करता है।

जितेन्द्र कुमार सिन्हा
जितेन्द्र कुमार सिन्हा
Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.