Ganesh chaturthi 2021
धर्म-ज्योतिष

इस शुभ मुहूर्त में करें विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा, प्राप्त होगा मनचाहा वरदान

Ganesh chaturthi 2021 : शुभ मुहूर्त में करें श्रीगणेश की पूजा प्राप्त होगा मनचाहा वरदान

भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 10 सितम्बर को मनाया जाएगा। सनातन धर्म में भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान गणेश को गजानन या विघ्नहर्ता के नाम से भी पुकारते हैं। गजानन को रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि का प्रदाता माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश संकट, कष्ट, दरिद्रता और रोगों से मुक्ति दिलाते हैं।

मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने पर सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि गणेश जी, भक्त के सभी तरह की परेशानियों को खत्म कर देते हैं।
साल 2021 में गणेश पूजन के लिए शुभ मुहूर्त है सुबह 11:03 बजे से लेकर 1 बजकर 33 मिनट तक।

Read Also: आध्यात्मिक उन्नति का आधार है गऊ सेवा

Ganesh chaturthi 2021 : गणेश चतुर्थी पूजन विधि-

गणपति की पूजा करने के लिए सबसे पहले सुबह उठकर नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नान करें।
इसके बाद तांबे, सोने, चांदी या मिट्टी की गणेश प्रतिमा की स्थापना करें। अब भगवान गणेश को वस्त्र अर्पित करें।

भगवान गजानन को सिंदूर अर्पित करें। गणेश जी को 21 दूर्वा दल अर्पित करने के बाद उन्हें 21 लड्डूओं का भोग लगाएं। 5 लड्डू भगवान गणेश को अर्पित करके शेष लड्डू गरीबों में बांट दें।
गुड और गाय के घी का भोग भी लगाएं।बाद में इसे गाय को खिलाना बहुत उत्तम माना जाता है।
शाम के समय भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन करें। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश चतुर्थी कथा और गणेश चालीसा पढ़ना उत्तम माना गया है।गणेश स्तोत्र का पाठ करके श्री गणेश की आरती करें।जिन लोगों ने व्रत रखा है वे शाम के वक्त भोजन ग्रहण करें।

मृत्युंजय शर्मा

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.