मेष राशि का राशिफल 2023
धर्म-ज्योतिष

राशिफल 2023: जानें मेष राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2023

राशिफल 2023: मेष राशि- वर्ष 2023 बस आने को हैं। नए साल 2023 से सभी को उम्मीदें बनी हुईं हैं। कोई अपने लिए घर तो कोई अपने लिए गाड़ी खरीदने को तैयार बैठा है, तो कोई अपने लिए नौकरी की उम्मीद किये बैठा है। कोई नये साल में प्रपोज करने की प्लानिंग कर रहा है तो कोई किसी से अपना पिछा छुड़ाने को आतुर।कोई विवाह तो कोई प्रमोशन की उम्मीद में नया वर्ष 2023 का इंतजार कर रहा है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि 2023 कैसा रहेगा आपके लिए। शिक्षा, सेहत, पारिवारिक स्थिति, धन-दौलत, प्यार और व्यापार के साथ नौकरी की स्थिति कैसी रहेगी आपके लिए इस नए वर्ष में। चंद्र राशि के अनुसार मेष राशि के लोगों को बताया जा रहा है कि नया वर्ष 2023 कैसा रहेगा उनके लिए। मेष राशि के लोगों के लिए यहां प्रस्तुत है वर्ष 2023 का वार्षिक राशिफल-

राशिफल 2023 – मेष राशि वाले लोगों को वर्ष 2023 में अपने स्वास्थ्य को लेकर शुरु में सावधान रहने की जरूरत है। मानसिक परेशानी भी रह सकती है। अप्रैल से कुछ राहत महसूस होगी। मानसिक रूप से भी हल्का महसूस करेंगे। इसके बाद धीरे धीरे सब बेहतर होता चला जाएगा। भोजन में संयम बरतने की सलाह दी जाती है। 

परिवार में भी तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। जीवन साथी के साथ भी शुरुआत में अनबन बना रह सकता है। ऐसे समय में धैर्य से समय गुजारने की जरूरत है। लेकिन अप्रैल से इस स्थिति में भी सुधार दिखेगा। संतान को लेकर भी कुछ ऐसा बेहतर होगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। फिर सितम्बर से नवंबर तक पिता के स्वास्थय प्रभावित हो सकता है। सलाह है कि ऐसे समय किसी तरह की मेडिकल कोताही न बरतें। शादी योग्य लड़के लड़कियों के लिए अप्रैल से समय बेहतर है। कोशिश से सफलता मिल सकती है। प्रपोज करने के लिए भी यह समय ठीक माना जा सकता है।

Read also- कुबेर मंत्र जाप से आप बना सकते है धनवान

राशिफल 2023 – विद्यार्थियों और परिक्षार्थियों के लिए यह साल थोड़ा संघर्ष भरा हो सकता है। हां, जुलाई से नवंबर तक कुछ बेहतर  परिणाम मिल सकते हैं। कैरियर के लिहाज से साल 2023 मेष राशियों के लिए अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को नौकरी और नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकते हैं। किसी भी तरह से आय़ बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। नया व्यवसाय या नया निवेश संभव है। हां, अपने सहकर्मियों, साझेदारों से सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा धोखा मिल सकता है। नई साझेदारी में भी सावधानी बरतने की जरूरत है।इस वर्ष अपने आर्थिक जीवन में आप बेहतर बदलाव महसूस कर सकते हैं।     

मुकेश कुमार सिन्हा  (लेखक ज्योतिष के जानकार हैंं)

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.