राशिफल 2023 :  वृषभ राशि के लिए नए साल 2023 की शुरुआत सेहत के दृष्टिकोण से ठीक-ठाक ही रहेगा। हां, अप्रैल और मई माह थोड़ा सावधानी बरतने की ...
धर्म-ज्योतिष

राशिफल 2023: जानें वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2023

 राशिफल 2023 -वृषभ राशिः वर्ष 2023 बस आने को है। नए साल 2023 से सभी को उम्मीदें बनी हुईं हैं। कोई अपने लिए घर तो कोई अपने लिए गाड़ी खरीदने को तैयार बैठा है, तो कोई अपने लिए नौकरी की उम्मीद किये बैठा है। कोई नये साल में प्रपोज करने की प्लानिंग कर रहा है तो कोई किसी से अपना पिछा छुड़ाने को आतुर। कोई विवाह तो कोई प्रमोशन की उम्मीद में नया वर्ष 2023 का इंतजार कर रहा है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि 2023 कैसा रहेगा आपके लिए। शिक्षा, सेहत, पारिवारिक स्थिति, धन-दौलत, प्यार और व्यापार के साथ नौकरी की स्थिति कैसी रहेगी आपके लिए इस नए वर्ष में। चंद्र राशि के अनुसार वृषभ राशि के लोगों को बताया जा रहा है कि नया वर्ष 2023 कैसा रहेगा उनके लिए। वृषभ राशि के लोगों के लिए यहां प्रस्तुत है वर्ष 2023 का वार्षिक राशिफल-

  राशिफल 2023 :  वृषभ राशि के लिए नए साल 2023 की शुरुआत सेहत के दृष्टिकोण से ठीक-ठाक ही रहेगा। हां, अप्रैल और मई माह थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। डाक्टरों की सलाह इस समय नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

 परिवार में संतान को लेकर आपकी चिंता लगातार बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव शुरु में रहेगा। बीच में कुछ राहत मिलेगी। लेकिन फिर से किसी न किसी कारण आप तनाव महसूस करेंगे। ऐसे समय में आप चीजों को नजरअंदाज कर स्थितियों को सामान्य बनाए रख सकते हैं।

 छात्र-छात्राओं के लिए साल के शुरु में परिश्रम करने की जरूरत है। मिहनत से ही उपलब्धि मिल सकती है। साल के मध्य से अंत तक विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहेगा। उच्च शिक्षा या विदेश में शिक्षा के योग बन सकते हैं। 

Read also- राशिफल 2023: जानें मेष राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2023

राशिफल 2023 – कैरियर और आमदनी की दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए उत्तम हो सकता है। यह वर्ष आपसे अच्छी मेहनत कराएगा और साथ ही सफलता भी देगा। रिस्क लेकर भी आप बेहतर कमाई कर सकते हैं लेकिन यह शुरुआत के 2-3 महीने के लिए ही है। नौकरी हो या व्यवसाय आमदनी अच्छी होगी। नये श्रोत और साधन बन सकते हैं। विदेश से भी धनलाभ के योग बनते दिख रहे हैं।  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.