monthly rashifal
धर्म-ज्योतिष

फरवरी 2022 का राशिफल : आप भी जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह महीना

फरवरी 2022 का राशिफल । मेष–  फरवरी माह आपके लिए बेहतर सावित हो सकता है। यह महीना आपके लिए कम मेहनत में अधिक फायदा देने वाला साबित होगा। आपको चाहिए कि आप भविष्य के लिए इस महीने पूँजी निवेश कर लें।। क्योंकि कहीं से अचानक धन की बारिश होने की संभावना है। आपका कोई पुराना सपना साकार हो सकता है। ‘सामाजिक मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग भी इस माह दिख रहे हैं।

वृषभ – यह महीना आपके लिए पहले के संकल्पित कार्यों को संपन्न कराने वाला है।  आत्मविश्वास आपका बढ़ा रहेगा। अपने आत्मविश्वास से आप अपने अनुकूल स्थितियां बनाने में सफल रहेंगे। आपके आस पास का माहौल भी बेहतर रहेगा। प्रेम-प्यार या रोमांस के लिए भी यह महीना अनुकूल ही है। आर्थिक पक्ष भी पहले से बेहतर रहेगा।

मिथुन– यह महीना आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं है। कभी नफा ,कभी नुकसान का माहौल बना रहेगा। परिवार के लोगों से अनबन हो सकती है। हां,मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। इस माह शेयर बाजार व सट्टे से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। जीवन साथी या दोस्तों का साथ जरूर आपको मिलेगा। हालांकि इस माह शांत रहकर ही गुजार लेने में भलाई है।

कर्क– फरवरी का महीना आपके आध्यात्मिक पक्ष भी को मजबूत करने वाला होगा। पूरा महीना बहुत बढ़िया नहीं भी गुजरे तो भी इस महीने आपको तसल्ली जरूर मिलेगी।  रोजी-रोजगार में आपको लाभ तो महसूस होगा ही, इस महीने लोगों की निष्ठायें देखने परखने को मिलेंगी। दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा। लेकिन आवश्यकता से अधिक किसी पर भरोसा करना उचित नहीं।

 सिंह– फरवरी का महीना आपके लिए प्रतिकूल ही है।इस महीने ज्यादा उम्मीद न करें। महीने की शुरूआत ही आपको मानसिक रूप से अस्थिर बना सकता है।   ऊपर से आलस्य आपके कार्यों को प्रभावित करते रहेंगे। आपके पुराने कार्य स्थगित हो सकते हैं।पहले की कोई बात मन को अशांत रखेगा।

कन्या-फरवरी 2022 का राशिफल आपके लिए बेहतर साबित होने वाला है। उमंग और उल्लास आपको प्रफुलित रखेंगे। आपकी वाकपटुता ही आपको सम्मान दिलाएंगे। कोई बड़ा जोखिम इस महीने आप उठा सकेंगे। व्यापार में उम्मीद से अधिक पूंजी फंसानी पड़ सकती है। शेयर बाजार भी इस माह आपके लिए कमाई का साधन हो सकते हैं। लेकिन उतावलापन से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। प्यार का इजहार के लिए भी यह महीना बेहतर है।

तुला– फरवरी का महीना शेयर सट्टे से छिटपुट लाभ आपको दे सकता है। घर-परिवार के दायित्वों को आप बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। अपने ही पुराने कर्मचारियों को लेकर मन में भ्रांतियां पैदा हो सकता है।  जोखिम उठाकर व्यापार में आप लाभ उठा सकते हैं। संतानों के साथ इस महीने ज्यादा सख्ती नहीं बरतें। शैक्षणिक क्षेत्र में कोई  कोई बड़ा और अहम फैसला ले सकते हैं।

वृश्चिक– फरवरी का महीना आप अपने लिए प्रतिकूल ही समझें। इस महीने ज्यादा उम्मीद करना ठीक नहीं होगा आपके लिए । हल्का विवाद परिवार में भी संभव है। इस महीने धैर्य आपके लिए सबसे बड़ा हथियार हो सकता है। शेयर बाजार व सट्टे से नुकसान हो सकता है। इसलिए इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है। खानपान में भी संयम जरूरी है।

Read also-जानें, वर्ष 2022 कैसा रहेगा देश के लिए:एक ज्योतिषीय विश्लेषण

धनु– फरवरी माह आपके लिए बहुत अच्छा गुजरने वाला है। रोजी-रोजगार या व्यापार में लाभ होगा, परिवार का साथ होगा। मित्रों भी सहयोग करेंगे। लेकिन जरूरत से अधिक किसी पर भी यकीन न करें। आपकी आध्यात्मिक तरक्की हो सकती है इस महीने। शेयर बाजार से लाभ के आसार हैं।

मकर– फरवरी माह आपके लिए शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए शुभ रहेगा। शेयर या सट्टा आपको कुछ लाभ दे सकता है,लेकिन सावधान रहने की जरूरत है। सभी काम खुद करने से बचें, जिम्मेदारियों को दूसरों में बाँटना बेहतर ऊपाय है।

 कुंभ– कुंभ राशियों के जातकों के लिए फरवरी का महीना संघर्श से भरा रहेगा। घर और ऑफिस दोंनों ही जगह संघर्षपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। बॉस के साथ अधीनस्थ सहयोगी भी आंखे दिखा सकते हैं।  ऐसे समय धैर्य आपको संबल दे सकता है।

Get Corona update here

मीन- फरवरी महीने में किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से आपका सम्पर्क हो सकता है। यह व्यक्ति भविष्य में आपके काम आ सकता है। कर्मचारियों से भी आपको सहयोग मिलेगा। किसी पारिवारिक व्यक्ति से आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। समय काफी मनोरंजक बीतेगा। मेहनत तो कम पड़ेगी, परन्तु फल अच्छा प्राप्त होंगे

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.