राशिफल जनवरी 2022। आपके मन में भी अगर राशिफल 2022 जानने की इच्छा हो तो इसे पढ़ें। खासकर जनवरी 2022 का राशिफल आपके बारे में क्या बताता है। ...
धर्म-ज्योतिष

राशिफल जनवरी 2022 : जानें कैसा रहेगा आपके लिए

 राशिफल जनवरी 2022। आपके मन में भी अगर राशिफल 2022 जानने की इच्छा हो तो इसे पढ़ें। खासकर जनवरी 2022 का राशिफल आपके बारे में क्या बताता है।   ग्रह गणना के आधार पर जनवरी महीने में आपका करियर, रिलेशनशीप और हेल्‍थ कैसा होगा, यह जानने के लिए आप इसे पढ़ सकते हैं। यह आलेख राशिफल से संबंधित आपके अधिकतर सवालों का जवाब दे देगा। तो आइए जानते हैं अलग अलग राशियों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2022 । 

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए इस इस नये साल की शुरुआत अच्छी नहीं हो सकती है। खासकर जनवरी माह की शुरुआत। शुरुआत में ही कुछ परेशानियां हो सकती हैं राशिश मंगल जनवरी महीने में अष्टम भाव में होगा। जो शुभ संकेत तो नहीं ही दे रहे हैं। साथ में केतु होंगे। इसलिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आत्म विश्वास कमजोर पड़ सकता है। शारीरिक चोट या दुर्घटना में चोट की आशंका है। सावधान रहने की जरूरत है, खासकर वाहन आदि चलाले में ।  

दूलरी तरफ धन या आय़ में वृद्धि होने की भरपूर संभावना है। हलाकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखने की जरुरत है, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी।किसी न किसी से अनबन भी होता रहेगा। भाग्य भाव में शुक्र का गोचर कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है। आय वृद्धि की संभावना है। लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह भी है, अन्यथा इस बृद्धि का कोई लाभ नहीं मिलेगा। धीरे-धीरे दिन बीतने के साथ ही स्थिति में सुधार भी महसूस होगा।पत्नी का सहयोग मिलेगा। संभव है कि परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाएं।

वृषभ राशि

यह नया साल आपके जीवन में कुछ बदलाव के साथ ही शुरु हो सकता है। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में और 16 जनवरी को मंगल धनु राशि में गोचर करेंगे। आपको इस महीने स्वास्थ्य पर खास ध्यान देना चाहिए। सोचने समझने की शक्ति भी इस माह कुछ कमजोर पड़ सकती है, जिससे भी कुछ नुकसान हो सकता है। हां, धनागमन की स्थिति बहुत अच्छी हो सकती है। संतानपक्ष  से से भी अच्छे समाचार मिल सकते हैं। शेयर बाजार से भी आपको अच्छा लाभ की संभावना है।

पराक्रम बढ़ा रहेगा। आप जो फैसले लेंगे उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और संभव है कि वह पूरा भी हो जाए। परिवार की स्थिति परिवार की स्थिति अच्छी भी अच्छी ही रहेगी। भूमि, मकान आप 14 जनवरी के बाद ही खरीदें तो बेहतर होगा।। 14 जनवरी के बाद ही आपको भौतिक सुख मिलने लगेगा। व्यवसाय में साझेदारी गड़वड़ा सकती है, सावधानी की जरूरत है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को भी स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हलाकि आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवारिक स्थिति भी ठीक-ठाक ही रहेगी। भूमि, मकान और वाहन में लाभ दिख रहा है। बुध आपके सुखों में इस माह वृद्धि कर सकते हैं।  जनवरी माह में आपको परिवार का सहयोग भी अचछा दिखा रहा है। हालाकि काम में विलम्ब की आशंका बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से भी कोई समस्या हो सकती है।

छोटी यात्रा या विदेश भ्रमण का योग भी जनवरी में आप कर सकते हैं। भाग्य का साथ भी मिलता रहेगा। कॉन्फिडेंस भी इस माह आपका बना रहेगा। कॉन्फिडेंस के कारण आपका जोश बना रहेगा। आप बल और  पराक्रम में वृद्धि महसूस करेंगे। जनवरी 2022 में आपको कोई विशेष समस्या नहीं रहेगी। मिला जुलाकर समय आपके ही अनुकूल होगा।

कर्क राशि

जनवरी माह से शुरु होकर अगले माह तक नई नौकरी मिल सकती है। काफी बेहतर  सुधार महसूस करेंगे आप। विदेश या छोटी यात्राओं का योग बन रहा है।

वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।  लड़ाई- झगडे की पूरी आशंका है, इससे बचने की जरूरत है।  है। शारीरिक समस्या में पेट या बीपी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। संतान पक्ष के लिए भी अच्छा है। आपको गुप्त धन भी प्राप्त हो सकता है। बीमा, शेयर मार्किट, सेल्स जैसी चीजों से भी आप लाभान्वित हो सकते हैं। आपकी मन की इच्छा पूरी हो सकतीहै। प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी अच्छे लाभ मिल सकते हैं। 

सिंह राशि

जनवरी 2022 आपके संतानऔर आपकी शिक्षा के लिए बेहतर है।। व्यापार में वृद्धि महसूस करेंगे। अगर कोई ऋण होगा तो उसे भी आप इस महीने चुका सकते हैं।  नौकरी में भी काम का बोझ कम हो सकता है।

सेहत के ख्याल से जनवरी  माह ठीक नहीं भी हो सकता है।  कब्ज, गैस, अपच व दस्त जैसी  पेट की समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको मेहनत की आवश्यकता है।

कन्या राशि

जनवरी माह की शुरुआत कन्या राशि के लिए शुभ शुरूआत लेकर आ रहा है। धन और आर्थिक समृद्धि में बृद्धि होगी, पहले से चली आ रही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है।  इस माह आपका भाग्य भी आपके साथ होगा। व्यवसाय में लाभ भी लाभ मिलेगा। 

पहले के निवेश से भी धन का लाभ मिलेगा। हां, जो नौकरी कर रहे हैं उन्हें कुछ परेशानी हो सकती है, सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा। पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के लिए जनवरी माह कुछ अच्छा और नया लेकर आ रहा है। कोई नया व्यवसाय आपका शुरू हो सकता है या फिर या फिर आय के नए साधन खुल सकते हैं। कुवांरे लोगों के लिए विवाह की स्थिति बन सकती है। धन और शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ दिख रहा है। जो प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए भी स्थिति अनुकूल हो सकती है। कैरियर और प्रतियोगी परीक्षा में भी शुभ संकेत दिख रहे हैं।  

वृश्चिक राशि

जनवरी महीना में आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिवार के लिए आप उपयोगी साबित होंगे। परिवार में नए मेहमान के आने की सम्‍भावना बन रही है। नौकरी व्यवसाय में सफलता दिख रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिख रहा है। आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और आपका नेतृत्व गुण लोगों को दिखेगा।

परिवार की जिम्मेदारी निभाने के कारण आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आपको जनवरी में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। रहेगी जो भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या हो सकती है। विवाद और ग़लतफ़हमी से बचने की जरूरत है।

धनु राशि

धनु राशि के लोग यदि घर या वाहन खरीदना चाहते हैं तो जनवरी माह इसके लिए शुभ होगा। खास कर महीने के मध्य का समय विशेष शुभ हो सकता है। अगर आप इस दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा के लिए भी ग्रह आपके अनुकूल हैं। इस समय का फायदा उठा कर  आप विदेश में पढाई की अपनी इच्छा भी पूरी कर सकते हैं।

मित्रों और सहयोगी से भी मदद मिल सकती है। हां आपको अपनी सफलता के लिए आपको मिहनत करनी पड़ेगी। नौकरी में सफलता दिख रही है। जनवरी में आपको मित्रों से सहयोग मिलता रहेगा। परिवार में सभी से आपका सम्बन्ध ठीक ठाक रहेगा। काम के बोझ से परेशानी रह सकती है। इसका प्रभाव स्वास्थ्य पर भी हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। धर्म और दान में  मन रमेगा।  

मकर राशि

मकर राशि के जातक वर्ष की शुरुआत में ही धार्मिक या सामाजिक कार्यों में रूची लेंगे। दूसरे कुछ लोगों की आप मदद भी कर सकते हैं। इस माह आप कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। आपको इस माह पैतृक सम्पति से भी लाभ मिल सकता है। कुछ मंगल कार्य भी परिवार में हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है अन्यथा रिश्ते में दूरियां आ सकती है। 

महीने के अंत तक नौकरी की भी संभावना दिख रही है।  व्यापार में व्यय के लिए समय अनुकूल नहीं है। पेट से सम्बंधित कोई समस्या इस महीने आपको परेशान कर सकती है।

Read also जानें जनवरी 2022 के व्रत- त्योहार को, 14 को है इसबार मकर संक्रांति

कुम्भ राशि

जनवरी महीना कुंभ राशि वाले जातक के लिए मिला जुला रहेगा। जो विवाह के इंतजार में हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। लेकिन दूसरी तरफ किसी से झगड़े का भी संकेत मिल रहे हैं। पैसा सोच समझ कर ही इंभेस्ट करना होगा खर्च भी बढ़ सकता है। साझेदारों से मनमुटाव हो सकते हैं। दुश्मऩ से सावधान रहना होगा। नहीं तो नुकसान हो सकता है। नया कुछ कर पाने में आपको अड़चनों का सामना रकना पड़ सकता है। आत्म-विश्वास में कमी भी रहेगी लेकिन इस माह आपकी यात्रा होती रहेगी।यह यात्रा धार्मिक और नौकरी से सम्बंधित हो सकती है। माता-पिता को आपका साथ मिल सकता है, जिससे उन्हें प्रसन्नता मिलेगी। सर्दी-जुकाम या पीठ दर्द आपको परेशान कर सकता है। यदि आप ब्‍याज पर पैसे दे सकते हैं तो आपको लाभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से जनवरी माह अच्छा रहेगा। परिवार में शुभ कार्य होने के भी संकेत हैं। घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। सहोदरों से विवाद हो सकता है। करियर को लेकर चिंता  रहेगी। काम का बोझ बढ़ा रहेगा। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। सतर्कता जरूरी है।  जनवरी में आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है।  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.