jane 2021 ka rashifal
Breaking News धर्म-ज्योतिष बिहार

देश के लिए कैसा रहेगा फऱवरी 2021

 भविष्यवाणी

पवन कुमार शास्त्री

फऱवरी 2021 का इस फरवरी माह का प्रारंभ सोमवार से हो रहा है। माह के प्रारंभ में सूर्य देव,शुक्र देव,शनि देव मकर राशि में रहेंगे।  मंगल देव मेष राशि, बुध देव कुम्भ राशि और राहु देव वृष राशि में रहेंगे। 13 फरवरी को सूर्य देव कुम्भ राशि में और 22 फरवरी को मंगल देव वृषभ राशि में, 5 को बुध वक्री हो जाएंगे। 21 को शुक्र देव कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। 12 फरवरी को बृहस्पति देव उदय हो जाएंगे और 17 फरवरी को बुध देव और शुक्र देव अस्त हो जाएंगे। 6 फरवरी के आसपास बूंदाबांदी वर्षा का योग भी मिल रहा है। 11 फरवरी (अमावस्या) को छः ग्रह एक ही राशि में एकत्रित हो रहे हैं, जो कुछ न कुछ करामात अवश्य ही दिखाएंगे। यह माह राजनीतिक उथल-पुथल का और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। भारत के पश्चिम-उत्तर क्षेत्र में कोई सीमान्त (सीमा विवाद) की स्थिति स्थिति बन रही है। यह माह देश में तनाव एवं अशांति ला सकता है। सैन्य व्यवस्था, राष्ट्र संबंधी विदेश व्यापार और आयुध संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति होगी। मोटर डाक तार  दूरसंचार एवं राज्य व्यापार में प्रगति होगी। बजट से समान्यजन असंतुष्ट होंगे।

लोकसभा का सत्र हंगामा पूर्ण हो सकता है। संप्रदायिक सौहार्द्र में व्यवधान पैदा हो सकता है। स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। सीमा पर युद्ध व राज्य विग्रह की स्थिति, रोगोत्पत्ति, तापमान में वृद्धि होगी। गुड़-शक्कर सस्ते होंगे। पीले रंग की वस्तुएं साधारण रहेंगी।