प्रमोद कुमार बोले- भारत एक सांस्कृतिक राष्ट्र है। रघुनाथ सूर्य मंदिर की स्थापना के लिए आयोजित सप्त दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ परिसर का उ...
धर्म-ज्योतिष

भारत एक सांस्कृतिक राष्ट्र है और उसकी राजधानी  बिहार है: प्रमोद कुमार

शकूराबाद,(जहानाबाद), संवाददाता। प्रमोद कुमार बोले भारत एक सांस्कृतिक राष्ट्र है। रघुनाथ सूर्य मंदिर की स्थापना के लिए आयोजित सप्त दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ परिसर का उद्घाटन आज बिहार सरकार के गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार एवं विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक  गुप्तेश्वर पांडे जी महाराज के कर कमलों से संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, वरिष्ठ नेत्री इंदु कश्यप और जदयू की प्रदेश सचिव सागरिका चौधरी भी उपस्थित रहीं।   

 कार्यक्रम में पटना हाई कोर्ट के राकेश कुमार ठाकुर, डॉक्टर आनंद कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा,  हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, आर्यभट्ट चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सुनील कुमार, मंदिर समिति के संरक्षक रविंद्र भगत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read also-नन्ही परी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने किया भजन संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन

 कार्यक्रम में प्रमोद कुमार ने कहा कि भारत एक सांस्कृतिक राष्ट्र है और उस सांस्कृतिक देश की राजधानी बिहार है। बिहार एक ऐसा प्रांत है, जहां उगते सूरज के साथ-साथ डूबते सूरज की भी पूजा की जाती है। बिहार विभिन्न धर्मों के मुख्य केंद्र है। गया में विष्णुपद मंदिर है, जो तर्पण के लिए प्रसिद्ध है। बिहार में कई शक्ति पीठ हैं। अयोध्या में भगवान राम का जन्म स्थान है तो बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता का जन्म स्थान है। जैन और बौद्ध धर्म का केंद्र भी बिहार ही है। मगध क्षेत्र के पाटलिपुत्र की धरती ऐतिहासिक है। इसी धरती पर अब रघुनाथगंज मंदिर का निर्माण हुआ है।

 Get Corona update here

 रघुनाथगंज सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक रविंद्र भगत ने बताया कि सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा सुबह 7 बजे रघुनाथगंज सूर्य मंदिर से निकलेगी और स्थानीय नदी तक जाएगी। कलश यात्रा में 500 से अधिक श्रद्धालुओं के कलश लेकर निकलने की उम्मीद जताई गई है। उद्घाटन समारोह में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने मंगल के दाता भगवान बिगड़ी बनाई जी, म्हारे घर में पधारो गजानंद जी महारे घर में पधारो,  झूला झूले लाल झूलेनिया, छठ गीत सहित अनेक लोक गीतों की प्रस्तुति दी। उनके साथ राकेश कुमार ने हारमोनियम पर और धर्मद्वाज भारती ने तबले पर संगत किया।        

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.