योग गुरु आशुतोष जी महाराज पहुँचे बाबा खगेश्वरनाथ धाम, हुआ भव्य स्वागत।बंदरा प्रखंड के मतलुपुर स्तिथ अति प्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ धाम में श...
धर्म-ज्योतिष

भारत ऋषि और कृषि का देश : आशुतोष जी महाराज

योग गुरु आशुतोष जी महाराज पहुँचे बाबा खगेश्वरनाथ धाम, हुआ भव्य स्वागत।मुजफ्फरपुर,संवाददाता। बंदरा प्रखंड के मतलुपुर स्तिथ अति प्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ धाम में शनिवार को योग गुरु आशुतोष जी महाराज का आगमन हुआ। मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष और पूर्व कुलपति डॉ गोपाल त्रिवेदी एवं सचिव बैद्यनाथ पाठक ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया। मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य राजन झा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत हमेशा से ऋषि और कृषि का देश रहा है और इन दोनों के बिना विकसित देश की परिकल्पना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि योग से मनुष्य पूर्णतः निरोग हो सकता है। इसलिए हर घर में हर इंसान को योग अपनाने की जरूरत है।

 उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से जेल में बंद भारत के करीब चालीस हजार कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। मनुष्य को अपनी सोच और जीवन शैली में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। उन्होंने गायत्री मंत्र, महा मृत्युंजय मंत्र एवं ॐ शब्द के उच्चारण मात्र से होने वाले फायदे को बताया। उन्होंने मनुष्य जीवन में संस्कारवान, जीवन में प्रगति के आयामों तथा साधना की विधि पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

Read also- मतांतरित जनजातीय लोगों को जनजातियों की सूची से बाहर करो : विहिप

 मौके पर रामकुमार त्रिवेदी, माधव त्रिवेदी, रामविनोद पांडेय, वीरचन्द्र ब्रह्मचारी, संजय त्रिवेदी, देवेंद्र पांडेय, श्यामनन्दन ठाकुर, रामसकल कुमार, गणेश झा, रामकुमार झा आदि मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.