July 2021 astrology
धर्म-ज्योतिष

जाने वर्ष 2021 का जुलाई कैसा रहेगा आपके लिए

(July 2021 astrology) हर माह की तरह जुलाई माह का राशिफल राशिवार यहाँ दिया जा रहा है। शुरुआत मेष राशि का जुलाई माह का राशि फल से किया जा रहा है।

मेष राशि (July 2021 astrology)
यह माह मेष राशि वाले जातकों के लिए शुभ मिश्रित फलदाई होगा। धन संग्रह की कमी हो सकती है।पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।पुरातत्व का लाभ प्राप्त होगा।धर्म पालन में अवरोध होगा। यात्रा के अवसर मिलेंगे।
दिनांक 2,3,4,12,13,14 अशुभ रहेगा। सुन्दर काण्ड का पाठ लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह माह मिश्रित फल कारक होगा।शारीरिक स्वास्थ्य समान रहेगा।मन कुछ शांत रहेगा। रोजी-रोजगार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद की स्थिति बनेगी। सुख- संसाधनों की पूर्ति होगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा।ऋण से बचें।
दिनांक, 4,5,6,15,16,23,25 अशुभ रहेगा। गुड़ मिश्रित जल से शिवजी का अभिषेक करें या चढाएं।लाभ मिलेगा।

Read also: मां मुंडेश्वरी के उपासक थे लंकेश रावण

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य सफलता दायक होगा।साहस,पराक्रम की वृद्धि होगी। भाई, बहनों के सुख सहयोग मे कम होगी। आकस्मिक धन हानि उठानी पड़ सकती है। श्रम से लाभ होगा। दुष्ट की संगति से बचें। कठोर परिश्रम से जीवन निर्वहन होगा।दिनांक 1,10,11,20,27, 28, 29, अशुभ रहेगा।
शुक्ल पक्ष अष्टमी को दूर्गा सप्तशती का पाठ लाभदायक रहेगा या भगवती की पूजा-उपासना करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक इस माह नवीन कार्यों की योजना बनाएँगे, किसी मामले में मुकदमा में विजय की संभावना है, कार्य व्यवस्था से मानसिक तनाव व व्यस्तता।व्यापार में लाभ एवं हानि, दोनों का सामना करना पड़ सकता है, खर्च में कमी रखें।दिनांक 2,3,4,12,13,26 अशुभ रहेगा।
दुध से रुद्राभिषेक करें।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह कुछ समस्याओं से घिरा हुआ रहेगा,मानसिक तनाव की वृद्धि होगी, कार्य में रुकावट आएगी, धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, मन अशांत रहेगा, बिगड़े काम बनेंगे, ॠण का लेन-देन न करें, शत्रु की बुद्धि होगी।दिनांक 4,5,14, 15,16,28, अशुभ रहेगा।
हनुमान जी की पूजा उपासना लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों को इस माह धन और यश की वृद्धि के साथ पदोन्नति का लाभ मिलेगा, व्यापार में आंशिक लाभ की प्राप्ति होगी, उत्तम भोजन एवं शयन की सुविधा।परिवारिक सुख की प्राप्ति, परंतु व्यय की अधिकता होगी, अत्याधिक कार्य व्यस्तता के कारण शरीर अस्वस्थ्य सा रहेगा, पारिवारिक अशांति रहेगी।
दिनांक 1,4,20,21,24 अशुभ रहेगा।
हनुमान जी की पूजा-उपासना लाभ दायक रहेगा।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए याह माहा शुभ फलकारक होगा, प्रभाव, प्रताप, धन कोष की वृद्धि, आवश्यक कार्य में सफलता, बकाया धन की प्राप्ति, भोजन स्वयं आदि दिनचर्या अनियमित रहेगी, श्रेष्ठ विचारों का उदय होगा,परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी।दिनांक 1,10,11,14, 16,22,23,28 अशुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह प्रतिकूलता से ख्याति,उन्नति के साथ-साथ दान पुण्य में रुचि रहेगी।धन लाभ के नए नए साधन होंगे, उच्च अधिकारियों से प्रसन्न एवं प्रोत्साहन मिलेगा, उत्तरार्ध में आरोग्यता, आनंद की प्राप्ति, धन का लाभ, शत्रु पराजय, वाहन सुख आदि प्राप्त होगा।
दिनांक 3,7,8,11,12,15,16,26 अशुभ रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ और सामान्य फलदायी होगा, व्यापारिक क्षेत्रों में या रोजी-रोजगार की वृद्धि होगी।आरोग्य सुख।अन्य द्रव्य का लाभ, इच्छित पदार्थों की प्राप्ति, दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।भावुकता में कोई गलत निर्णय न लें।
दिनांक 5,6,14,15,18,19,25,26, अशुभ रहेगा।हनुमान जी की पूजा उपासना करें।

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों को वाहन,पशु,या धन चोरी की आशंका है। नवीन कार्य होने की संभावना है। कार्य व्यस्तता से मानसिक तनाव व उलझन रहेगा। व्यापार में लाभ हानि दोनों समान रहेगा।दिनांक 8,9,10,17, 19,27,28 अशुभ रहेगा।
शिव जी की पूजा उपासना करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले नौकरी पेशा वाले व्यक्ति को कुछ उतार-चढ़ाव की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति जागृत होगी। दिनांक 1, 10,11,19,20 अशुभ रहेगा।
शिवजी जी की पूजा उपासना करें।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ मिश्रित होगा। आय से अधिक व्यय होने से मन को परेशान करने वाला होगा। प्रतिकूल कार्यों का संपादन में वाद विवाद से हानि होगी।पत्नी, संतान से कष्ट, अपमान का भय उत्पन्न होगा।भौतिक सुख की पूर्ति होगी। दिनांक 2,3,4,12,13,14,22 अशुभ रहेगा।
महामृत्युंजय जाप 11 हजार करें।

पंडित पवन कुमार शास्त्री

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.