( July 2021 horoscope )
धर्म-ज्योतिष

देश के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2021

भविष्यवाणी जुलाई 2021 ( July 2021 horoscope )

माह जुलाई 2021 ( July 2021 horoscope ) का प्रारंभ गुरुवार को हुआ है। मास आरंभ में मिथुन राशि में सूर्य देव, कर्क राशि में मंगल देव, वृषभ राशि में राहु देव, कुंभ राशि में गुरु देव, मकर राशि में शनि देव रहेंगे। 17 को सूर्य देव कर्क राशि में, 21 को मंगल देव सिंह राशि में, 8 को बुध देव मिथुन राशि में, 18 को शुक्र देव सिंह, राशि में प्रवेश करेंगे।

जुलाई माह( July 2021 horoscope) में विदेशी व्यापार में वृद्धि कर की वसुली ठीक होगी।किंतु पूर्वोत्तर तथा पश्चिमोत्तर राज्यों में अशांति का वातावरण रह सकता है। वहीं जल परिवहन संबंधी घटनाएं बढ़ सकती हैं। अग्नि काण्ड से जन/धन की हानि हो सकती है। विश्व राजनीतिक में भारत को अभूतपूर्व सफलता और सम्मान प्राप्त होगा।

Read Also: (Sawan month special) आने वाला है श्रावण मास, भोले नाथ से पाएँ मनचाहा वरदान

6 जुलाई को पुनर्वसु नक्षत्र का सूर्य दिन में 2:26 बजे आएंगे, 6 जुलाई से 10 जुलाई के आसपास सर्वत्र अच्छी वृष्टि का योग है। देश के कुछ भागों में तो जलप्लावन की स्थिति आ सकती है। यह समय देशकाल एवं समाजिक परिस्थितियों के लिए भारी पड़ सकता है।समुंद्री तटीय प्रदेश में प्राकृतिक आपदाएं भी आशंकित करती रहेंगी ।देश में अपराध, सांप्रदायिक सद्भावना की वृद्धि तथा देश के अंदर अंदरूनी समस्याएं चिंताजनक बनी रहेगी। मंगल शनि का सम सप्तक योग भूकंपम्पादि दैवी प्राकृतिक कुयोग भी उत्पन्न कर सकती है। गुरु और शनि का एक साथ वक्री चलना अनेक परेशानियां खरा कर शक्ति है।इसके साथ संक्रामक रोग पैदा होने की आशंका भी बनी रहेगी। खाद्यान्नों में मंदी रहेगा। सोना, चांदी, तांबा और लाल रंग की सभी वस्तुएं में तेजी रहेगी।

पंडित पवन कुमार शास्त्री
Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.