hairstyle according to your birth sign
धर्म-ज्योतिष

अपनी जन्म राशि के अनुसार रखें हेयर स्टाइल बदल जाएगी किस्मत


hairstyle according to your birth sign : हमारा आभामंडल ग्रहों के प्रभाव को भी प्रभावित करता है ! अगर हमारे Aura Field में सकारात्मक ऊर्जा ज्यादा होगी तो ग्रहों के दुष्प्रभाव हमें प्रभावित नहीं करते हैं ! और हम फिट बने रहते हैं ! लोग हमारी तरफ आकर्षित होते हैं ! आज हम आपको महिलाओं के हेयर स्टाइल के बारे में जानकारी दे रहे हैं उन्हें अपनी जन्म राशि के अनुसार किस तरह का हेयर कट करवाना चाहिए, जो उनके जीवन को प्रभावित कर सके ! अपनी जन्म राशि के अनुसार हेयर स्टाइल के प्रयोग से ना सिर्फ वो आकर्षक दिखेगी बल्कि उनका भाग्य भी उनका साथ देगा ! क्योंकि हेयर स्टाइल का प्रभाव भी हमारे मन पर, शरीर पर और जीवन पर सीधा पड़ता है तो आईये जानते हैं कि अलग अलग जन्म राशि की महिलाओं के लिए कौन सा हेयर स्टाइल शुभ रहेगा और उनके आभामंडल में पॉजिटिव एनर्जी की वृद्धि करेगा !

hairstyle according to your birth sign

मेष राशि

मेष राशि की महिलाओं में एक बात काफी खास होती है और वह है उनका हमेशा तरो-ताजा दिखने का अंदाज़। वे हमेशा ही एक्टिव दिखाई देती हैं, यही कारण है कि मेष राशि की महिलाएं लोगों को जल्दी अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। इस राशि की महिलाओं को स्टेप कट कटिंग करवानी चाहिए। घुंघराले बाल भी इनके व्यक्तित्व को निखारते हैं और लाभ दिलाते हैं।

वृषभ राशि

यदि वृषभ राशि की महिलाओं की बात करें तो उन्हें एक स्वतंत्र महिला माना जाता है। किसी भी काम के लिए किसी अन्य पर निर्भर होना इन्हें पसंद नहीं है। इसलिए, अपनी इसी निडरता को बरकरार रखने के लिए इस राशि की महिलाओं को छोटे बालों वाला हेयर कट यानी कि बॉब हेयर कट रखना बेहतर है । यह इनके लिए फायदेमंद भी होता है। इस राशि की महिलाएं बॉब कट की बजाए चाहें तो कंधे से कुछ नीचे तक बाल रख सकती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की महिलाओं को हमेशा एक्सपेरिमेंट करने की आदत होती है। इसलिए इन्हें किसी विशेष हेयर कट में सीमित रहने की जरुरत नहीं है । इस राशि की महिलाओं को लंबे बालों का लाभ मिलता है। लंबे बालों के साथ थोड़े लहरदार और स्टेप में कट बाल हों तो इनके ऊपर खूब फबते हैं और इन्हें अपने व्यक्तित्व का फायदा मिलता है।

कर्क राशि

इस राशि की महिलाओं को बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन यह अपने बालों को बेहतर तरीके से सजा संवारकर रखना पसंद करती हैं।कर्क राशि की महिलाएं इमोशनल और मूडी भी होती है । इसलिए इन्हें अपना हेयर स्टाइल यू कट रखना चाहिए, यदि यू कट से बोरियत महसूस हो तो ब्लंट कट करवाना भी सही रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग, चाहे महिला हों या पुरुष, इनमें भीड़ से अलग दिखने की चाहत पाई जाती है। इन्हें आम लोगों की तरह दिखना पसंद नहीं है, सबसे अलग दिखना ही इनकी सबसे बड़ी इच्छा होती है। इसलिए आप लेयर्स कट लीजिए, साथ ही लंबे बाल भी रखें ताकि हर कोई आपको मुड़-मुड़कर देख सके ! हालाँकि इस राशि वाले पुरुष हो या महिला बालों से जुडी परेशानियों का सामना करना पड़ता है !

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को हमेशा ही सर्वश्रेष्ठ आंका गया है, और कन्या राशि की महिलाओं को तो वैसे भी मिस परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। इसलिए आप लोगों के सामने एक ऐसे हेयर कट के साथ जाइये, कि वे हैरान हो जाएं।

Read Also: शिव की मूर्ति / फोटो लगाते समय ध्यान रखें जरूरी बातें, नहीं तो हो सकता है नुक़सान

इस राशि की महिलाओं को अपने बालों को न तो बहुत लंबा रखना चाहिए और न बहुत ही छोटा। इनके लिए सामान्य लंबाई वाले बाल अच्छे रहते हैं। सीधे बाल इन पर अच्छे लगते हैं और इनके व्यक्तित्व को निखारते हैं।

तुला राशि

इस राशि की महिलाएं आमतौर पर खूबसूरत होती हैं। इनका चेहरा अंडाकार होता है, स्टाइल के मामले में तुला राशि की महिलाएं अच्छे-अच्छों को चुनौती देती हैं। इन पर मध्य लंबाई के बाल अच्छे लगते हैं और इनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इस राशि की महिलाएं लेयर कट भी करवा सकती हैं।

वृश्चिक राशि

जिन महिलाओं की जन्म राशि वृश्चिक है उनके लिए घुंघराले बाल लकी होते हैं। आप घुंघराले और लंबे बाल रखें आपके लिए अच्छा रहेगा। यह आपकी रौबदार पर्सनैलिटी में चार-चांद लगा देंगे।

धनु राशि

धनु राशि की महिलाएं स्वतंत्र होती हैं, किसी पर भी निर्भर होना पसंद नहीं करतीं हैं लेकिन साथ ही इमोशनल भी होती हैं। लेकिन जब स्टाइल की बात आती है तो धनु राशि की महिलाएं अपनी सिम्पल लुक से भी सबका दिल जीत लेती हैं। इस राशि की महिलाओं को सीधे और लंबे बाल पसंद आते हैं और यह इनके लिए लकी भी होता है। जिनके बाल सीधे नहीं हैं वह समय-समय पर स्ट्रेटनिंग करवा सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि की महिलाएं बेहद मेहनती होती हैं और अपने नियमों पर चलना पसंद करती हैं। दूसरे शब्दों में इन्हें इंडिपेंडेंट लेडी का खिताब भी दिया जा सकता हैं, इसलिए इस राशि की महिलाओं को लंबे बाल रखना चाहिए। इनके साथ लेयर्स भी रखें तो आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि शनि की राशि है, इस राशि की महिलाओं को लंबे बाल रखने चाहिए। इन्हें पोनिटेल, चोटी और जूड़ा बनाकर अपने बालों को संवारना चाहिए। इससे इनका व्यक्तित्व निखरता है। लोग तारीफ करते हैं । और भाग्य भी साथ देता है !

मीन राशि

मीन राशि की महिलाओं को मल्टी-टास्किंग कहा जाता है, यानी एक ही समय में ये काफी सारे कार्य एकदम सही तरीके से करने की क्षमता रखती हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओं को कंधे तक लंबे बाल रखने चाहिए। इनके लिए घुंघराले बाल लकी होते हैं। तो आप भी अपनी राशि के अनुसार अपना हेयर स्टाइल रख कर अपना क़िस्मत आजमा सकती हैं ।

मृत्युंजय शर्मा
मृत्युंजय शर्मा

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.