jane 2021 ka rashifal
धर्म-ज्योतिष

जानें जनवरी 2021 का राशिफल

पंडित पवन कुमार शास्त्री (मोबाइल 9430844334)

मेष राशि

मासारम्भ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।माह के मध्य में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता हैं। रोजगार नौकरी परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी। मन में तनाव और खिंचाव रहेगा। पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति होगी। पद-प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। तांरिख 4,5,13,22,23 अशुभ रहेगा.

वृषभ राशि

यह माह शुभाशुभ मिश्रफल प्रदान करने वाला होगा। पत्नी से कुछ मतभेद की स्थितियां बन सकती हैं।आवश्यक कार्यों मे रूकावट व व्यापार में अल्प लाभ होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। लोगों से धोखा मिल सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूचि होगी। तांरिख 11,12,13,14,25 नेष्ट रहेगा

 मिथुन राशि

 

यह माह आपके लिए शुभ मिश्रित फलदायक होगा। माह के उत्तरार्द्ध में राज्य में कुछ लाभकारी स्थिति बनेगी। भाग्य में मजबूती आयेगी। यात्रा में दौर-धूप और प्रपंच की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में हानि की संभावना हैं। तांरिख 2,5,11,17,,27 नेष्ट रहेगा

 कर्क राशि

यह माह कर्क राशि वालों के लिए शुभाशुभ मिश्रित फलदायक है। कठिन परिश्रम से लाभ, व्यय की अधिकता, श्रेष्ठ जनों की संगति से लाभ, घरेलू सुख शान्ति में उतार चढ़ाव बना रहेगा। भूमि भवन वाहन सुख प्राप्त होगा। धनोपार्जन सामान्य रहेगा। तारीख 4,5,6,14,15,16,23 और 24 अशुभ रहेगा

 सिंह राशि

आपके उद्देश्य में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। अनेक परेशानियों का निवारण होगा। गृहस्थी में सुख शांति बनी रहेगी। नजदीकी लोगों से विवाद हो सकता हैं। जीवनसाथी से कुछ विरोध की स्थिति पैदा हो सकती हैं। नवीन कार्यो की योजना बनेगी। तांरिख 7,8,17,18,25,26 और 27 नेष्ट रहेगा।

 कन्या राशि

 यह माह आपके लिए सामान्य सफलता दायक सिध्द होगा। सामाजिक आर्थिक, राजकीय और परिवारिक उलझन समाप्त होगी। लोकापवाद एंव वाग्दोष आवश्यक कार्यो में बाधायें देंगी। भय, गृहस्थी,  स्त्री,  पुत्र आदि का सुख प्राप्त होगा। श्रेष्ठ संगत से लाभ मिलेगा। तारीख 7,8,15,16 और 24  नेष्ट रहेगा।

 तुला राशि

  यह मास आपके लिये सामान्य फलकारक होगा। आत्म शक्ति का उदय श्रेष्ठ संगीत से बौद्धिक विकास, आजीविका के क्षेत्र में विस्तार, स्वजन समागम से हर्ष, समाज में अनुकूलता कार्य में सफलता। आत्म विशवास की वृद्धि तारिख 1,8,9,10 और 17 नेष्ट रहेगा

 वृश्चिक राशि

धन के दुरपयोग को रोकने की चेष्टा करें। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय में सफलता, व्यापार-व्यवहार की पूर्ववत् चिंता रहेगी,  इष्ट मित्रों, कुटुम्बियों के व्यवहार से दुखः संभव होगा। किसी अधिनस्थ व्यक्ति के कारण धन की हानि हो सकती हैं। तारिख 2,3,10,11,16,,20,25 और 29 नेष्ट रहेगा।

धनु राशि

यह मास आपके लिये सामान्य फल कारक होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऋण का लेन देन न करें, नुकसान होगा। गृहस्थी में अनुकूलता रहेगी। चितिंत मनोरथ की सिध्दि होगी। तारीख 3,4,22,26 और 27, अशुभ रहेगा।

 मकर राशि

 यह मास आपके लिए शुभाशुभ मिश्रित फलकारक होगा। ऋण के लेनदेन की समस्या हल होगी। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। आर्थिक चिंता से परेशानियों में वृद्धि होगी। उत्तरार्ध में पत्नी की सलाह से कार्य करें तो सफलता मिलेगी। तारीख 6,7, 8,15,  16, 24 और 25 शुभ रहेगा

 कुंभ राशि

सेवा कार्य में पदोन्नति का योग है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा का योग है बुद्धि में नवीन चमत्कार पैदा होगी। आर्थिक स्थिति में समस्या हो सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। मनमानी प्रवृत्तियों से जबरदस्त हानी संभव है। तारीख 1,9 ,10 ,11 ,19  और 20 अशुभ रहेगा

मीन राशि

अल्पकालिक उत्साहवर्धक स्थितियां प्राप्त होगी। यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा। भौतिक सुख सुविधा की वृद्धि होगी। भाग्य कर्म प्रारब्ध का सुख सहयोग से व्यापार में सफलता मिलेगी। कर्म क्षेत्र में प्रति अनुकूलता रहेगी। द्रव्य हानि व परिजन से विवाद संभव है। तारीख 1,3,10,11 20 और 22 अशुभ रहेगा।