सावन महीना में कांवड़ जल यात्रा का विशेष महत्व है। कावड़ जल भगवान महादेव पर चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। झारखंड के देवघर में स्थित बैजनं...
धर्म-ज्योतिष

जानें कैसे शुरु हुई सावन में कांवड़ जल यात्रा, कांवड़ जल से प्रसन्न होते हैं महादेव

 सावन महीना में कांवड़ जल यात्रा का विशेष महत्व है। कावड़ जल भगवान महादेव पर चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। झारखंड के देवघर में स्थित बैजनाथ धाम (जो पहले बिहार में अवस्थित था) में भगवान महादेव को ऐसे तो सालों भर जलाभिषेक होता है, लेकिन सावन और भादो महीना में कावड़ लेकर, पैदल यात्रा कर जलाभिषेक करने का अलग ही और विशेष महत्व है।

 महिलाएं सावन में पूरा महीना भगवान महादेव के मंदिर में जाकर बेलपत्र, पुष्पादि के साथ जलाभिषेक करती हैं और प्रत्येक सोमवार को व्रत रखती है। वहीं पुरुष कावड़ लेकर बिहार के कई प्रसिद्ध भगवान महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। अब तो कावड़ लेकर महिलाओं और बच्चे भी भगवान महादेव के मंदिर में जाकर जलाभिषेक करते हैं। स्थित ऐसी हो गई है की बैजनाथ धाम में जगह-जगह कांवड़ियों की लम्बी कतारें लगती हैं और लोग बोल बम, बोल बम के जयकारे लगाते हुए भगवान महादेव पर जलाभिषेक करते है।

सावन 2022 :  सावन माह हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान शंकर की खास पूजा का विधान है। विशेष मान्यता है कि सावन ...
गौरी और शंकर

 बैजनाथ धाम में भगवान महादेव पर जलाभिषेक करना श्रद्धा से जुड़ी एक परंपरा है।  इसकी शुरुआत कब हुई और किसने की इस पर अलग-अलग किवदंती है। कुछ लोगों का मानना है कि भगवान राम ने बिहार के सुलतानगंज में गंगा नदी में स्नान कर, कांवड़ में गंगाजल लेकर बिहार के देवघर (अब देवघर झारखंड राज्य में है) स्थित भगवान महादेव पर जलाभिषेक किया था, इसलिए भगवान राम कांवड़ में जल लेकर जलाभिषेक करने वाले पहले कावड़िया थे। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि त्रेता युग में कांवड़ यात्रा की शुरुआत श्रवण कुमार ने किया था। कहा जाता है कि श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता को जब तीर्थ यात्रा कराते समय हिमाचल के ऊना में पहुंचे थे, तब उनके माता-पिता ने हरिद्वार में गंगा स्नान करने की इच्छा जताई थी, उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए श्रवण कुमार ने उन्हें कांवड़ में बैठाया और हरिद्वार लाकर गंगा स्नान कराया था। वहां से वह अपने साथ गंगाजल भी लिया था, इसलिए लोगों का मानना था कि तभी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई है।

Read also sawan 2022 : कब से शुरू हो रहा सावन? जानें कैसे प्रसन्न होंगे महादेव

 पुराणों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय, मंथन से निकले विष को, भगवान महादेव जब ग्रहण किया था, तब विष के प्रभाव से भगवान महादेव के कंठ नीला पड़ गया था और तब से वह नीलकंठ कहलाने लगे। विष के प्रभाव को दूर करने के लिए महापंडित रावण कांवड़ में जल भरकर लाया और भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। इसके बाद विष के प्रभाव से भगवान महादेव मुक्त हुए। कुछ लोगों का मानना है कि तभी से कांवड़ यात्रा शुरू हुई। कुछ विद्वानों का मानना है कि सबसे पहले भगवान परशुराम ने कांवड़ से गंगाजल लाकर उत्तर प्रदेश के बागपत के पास स्थित ‘पुरा महादेव’ का जलाभिषेक किया था। वह शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लाए थे। इस कथन के अनुसार आज भी लोग गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लाकर पुरा महादेव का अभिषेक करते हैं। अब गढ़मुक्तेश्वर को ब्रजघाट के नाम से भी जाना जाता है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 भारत के लगभग सभी राज्यों में सावन और भादो महीने में भगवान महादेव पर  जलाभिषेक किया जाता है, लेकिन बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में इसका महात्म्य अत्यधिक है। देखा जाय तो किसी न किसी कारण से भगवान महादेव पर देवताओं ने भी जलाभिषेक किया है।

जितेंद्र कुमार सिन्हा
जितेन्द्र कुमार सिन्हा (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)
Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.