Dhoop
धर्म-ज्योतिष

जानिये घर में किस चीज़ की धूनी (Dhoop) करने से होता है क्या फायदा

पवन कुमार शास्त्री |सनातन धर्म के अनुसार ख़ास कर हिन्दू परिवार के घरों में धूनी (Dhoop) देने की परंपरा काफी प्राचीन है। Dhoop देने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है। साथ ही, मानसिक तनाव दूर करने में भी इससे बहुत लाभ मिलता है। घरों में धूनी देने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल होता है। आज इस आलेख में आइए जानते हैं किस चीज़ की धूनी करने से क्या फायदे होते हैं।

Also Read: जब तक लोगों की दुआ और भगवान की कृपा रहेगी जरूरतमंदों की सेवा करता रहूंगा: Dr. Shushil

1- कर्पूर और लौंग कई तरह की धूनियों में कर्पूर और लौंग की धूनी को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।इसलिए रोज़ सुबह और शाम घर में कर्पूर और लौंग जरूर जलाना चाहिए।आरती या प्रार्थना के बाद भी कर्पूर जलाकर उसकी आरती लेनी चाहिए। इससे घर के वास्तुदोष ख़त्म होते हैं। साथ ही पैसों की कमी नहीं होती।

2- गुग्गल की धूनी गुगल की धूनी का भी अपना एक अल्फ महत्व है।हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गल की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है। गुग्गल सुगंधित होने के साथ ही दिमागी परेशानी में भी लाभदायक होता है।

Get latest updates on Corona

3- पीली सरसों की धूनी पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गौघृत को मिलाकर सूर्यास्त के समय उपले (कंडे) जलाकर उस पर ये सारी सामग्री डाल दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

4- धूपबत्ती घर में पैसा नहीं टिकता हो तो रोज़ाना महाकाली के आगे एक धूपबत्ती लगाएं। हर शुक्रवार को काली के मंदिर में जाकर पूजा करें।

5- नीम के पत्ते घर में सप्ताह में एक या दो बार नीम के पत्ते की धूनी जलाएं। इससे जहां एक और सभी तरह के जीवाणु/ विषाणु नष्ट हो जाते हैं। वहीं वास्तुदोष भी समाप्त हो जाता

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.