friend
धर्म-ज्योतिष

राशि से जानिये लड़की आपकी दोस्त बनेगी या नहीं


लड़कियों से जब मन में दोस्ती करने का ख्याल आता है तो आप थोड़ा नर्वस हो जाते हैं। आप सोचते हैं कि सामने वाली लड़की आपकी दोस्ती के प्रपोजल पर या आप के बात करने पर पता नहीं किस तरह रिएक्ट करेगी। इसी झिझक के चलते कई बार तो आप जिसे बेहद पसंद करते हैं, उससे बात तक नहीं कर पाते हैं, खासकर जब आप किसी लड़की से दोस्ती करने का मूड बना रहे हों। जिन लड़कियो से आप दोस्ती करने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। तो आइये जानते हैं अलग अलग लग्न राशि में पैदा हुयी लड़कियों के रोचक व्यक्तित्व के बारे में
मेष राशि
मेष लग्न राशि वाली लड़कियों का मन बहते हुए पानी की तरह होता है। जिधर कोई अच्छा व्यक्ति मिल गया वो उसी की हो जाती हैं। एक मिनट में दोस्ती करने का फैसला करती हैं और एक मिनट में तोडऩे का। मेष राशि की लड़कियों का फ्रेंड सर्किल काफी बड़ा होता है और वे अपने दोस्तों को कभी भूलती नहीं।
Read Also: राशि के अनुसार चुनें अपना NAIL POLISH, चमक सकती है किस्मत
नए लोगों से दोस्ती करने में जरा भी देर नहीं करती यही कारण है कि इनके पुराने दोस्त कई बार इनसे गुस्सा हो जाते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में इन्हें बहुत अच्छा लगता है। लेकिन हां, गहरी दोस्ती बहुत कम लोगों से ही हो पाती है।
वृषभ राशि
वृषभ लग्न राशि वाली लड़कियां जब किसी की दोस्त बनती हैं तो हमेशा के लिए। यूँ कहिए बेस्ट फ्रेंड फॉर एवर। कई लड़कियां तो दस-दस साल तक दोस्ती बनाए रखती हैं। इस राशि की लड़कियों के बहुत ज्यादा दोस्त नहीं होते। ये कम लोगों से ही दोस्ती करती हैं और जिससे करती हैं उससे बहुत अच्छी दोस्ती होती है।
मिथुन राशि
मिथुन लग्न राशि वाली महिलाएं दोस्ती करने से ज्यादा दोस्ती का पैगाम पहुंचाने में माहिर होती हैं। इनमें संचार की क्षमता बहुत अच्छी होती है। बुद्धिजीवियों के साथ दोस्ती करना ज्यादा पसंद करती हैं। खास बात यह है कि दोस्तों के बीच समन्वय बनाकर चलना इन्हें खूब आता है। इनके फ्रेंड सर्किल में जल्दी दरार नहीं आती है।
कर्क राशि
कर्क लग्न राशि की लड़कियां जिससे दोस्ती करती हैं, उसका ख्याल जरूरत से ज्यादा रखती हैं। अगर आप मुसीबत में हैं, तो ये आपका साथ कभी नहीं छोड़ेंगी। कर्क राशि की लड़कियां अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में भी देरी नहीं करती हैं। हां खुद के बारे में केयरलेस रहती हैं और कभी-कभी कड़वा व्यवहार भी करती हैं। दिल से ये अपने दोस्तों के बेहद करीब होती हैं।
सिंह राशि
सिंह लग्न राशि की महिलाएं अपने दोस्त के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचती हैं। अगर इनसे आपका झगड़ा हो जाएगा तो ये थोड़ी ही देर में आकर माफी मांग लेगी। इस राशि की लड़कियां जरूरत से ज्यादा सामाजिक भी होती हैं। ये दोस्तों के लिए कुछ भी करने के लिए हमेशा उत्साहित रहती हैं। ये दोस्तों को अपने परिजनों से भी ज्यादा मानती हैं।
कन्या राशि
कन्या लग्न राशि की लड़कियां अपने दोस्त की हर बात का हिसाब रखती हैं। इनका व्यवहार कभी-कभी कड़वा हो जाता है। जब उनके मन का कुछ नहीं हो पाता है। दिल से वो कभी किसी का बुरा नहीं चाहती हैं। इनसे दोस्ती करके आपको कभी पछताना नहीं पड़ेगा। सलाह देने के मामले में भी ये सबसे आगे रहती हैं। इस राशि की लड़किया खूबसूरती के साथ साथ बेहद बोल्ड भी होती हैं।
तुला राशि
तुला लग्न राशि की लड़कियां बहुत ही सौम्य व्यवहार की होती हैं। दोस्त की गलती माफ करने में देर नहीं करतीं हैं। ये हमेशा अच्छे दोस्त बनाना पसंद करती हैं। आप इनके साथ प्रेम का व्यवहार करेंगे तो आपको भी प्रेम मिलता रहेगा। लेकिन अगर आपने अपने रुख में बदलाव किया तो वो अपने रुख में बदलाव करने के बजाए किनारे होना ज्यादा पसंद करती हैं। ये दोस्ती में ईमानदारी पसंद करती हैं। ये अपने दोस्तों की पसंद-नापसंद का भी खास ख्याल रखती हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक लग्न राशि की लड़कियां जितनी अच्छी दोस्त होती हैं, उतनी ही बड़ी दुश्मन बन सकती हैं। यह इनकी खासियत कहें या पागलपन। ये लड़कियां अपने ऊपर किए गए अहसान को भूलती नहीं और किसी के लिए कुछ तभी करेंगी जब सामने वाला कुछ करेगा। ये दोस्तों का चुनाव भी बहुत सोच समझ कर करती हैं।
धनु राशि
धनु लग्न राशि की लडकियां दोस्ती में कभी दरार नहीं आने देती हैं। दोस्त से झगड़ा होने पर अगर उनकी गलती नहीं भी होगी तब भी वो माफी मांगने में पीछे नहीं हटतीं। वो दोस्त को मनाने में जरा भी देर नहीं करतीं हैं। ये दोस्तों के बीच भेदभाव भी नहीं करतीं। इनकी सबसे अच्छी दोस्ती तुला और कुंभ राशि वालों से होती है।
मकर राशि
मकर लग्न राशि की लड़कियां दोस्ती जितने मन से करती हैं टूटने पर उतनी ही ज्यादा दुखी भी होती हैं। ये अपने दोस्तों को सलाह देने में जरा भी देर नहीं करतीं। दोस्तों की भलाई के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। ये अपने फ्रेंड सर्किल में बाहरी व्यक्ति की एंट्री तब तक पसंद नहीं करतीं जब तक कि वो उनका दोस्त न बन जाए। ये काफी सामाजिक होती हैं और इनकी दोस्ती वृश्चिक और मीन राशि वालों से अच्छी होती है। ये बहुत ही खुशमिजाज होती हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की लड़कियों की लोगों से बहुत जल्दी दोस्ती हो जाती है। ये हर किसी की अच्छी दोस्त होती हैं। इनके सर्किल में अधिकांश लोग इन्हें बेस्ट फ्रेंड मानते हैं। दोस्तों की भावनाओं को ये जल्दी ठेस नहीं पहुंचातीं भले ही खुद खून का घूंट पी जाएं। अपनी हर बात शेयर करने में भी देर नहीं करतीं। इनकी सबसे अच्छी दोस्ती तुला राशि वालों से होती है।
मीन राशि
मीन लग्न राशि की लड़कियों से अगर आपको दोस्ती करनी है तो एक बात का हमेशा ध्यान रखें ये अपनी निजी जिंदगी में दखल बर्दाश्त नहीं करतीं। आप चाहे इनके जितने करीब क्यों न हों कोई न कोई बात ऐसी जरूर रहती है जो वो हमेशा छिपा कर रखती हैं। मीन राशि की लड़कियों का मूड कब बदल जाए यह भी पक्का नहीं रहता। ये बहुत मूडी होती है पल मे हंसना पल मे गुस्सा होना इनती फितरत होती है


मृत्युंजय शर्मा
(लेखक से मो.नं. पर 882950437 पर संपर्क किया जा सकता है)

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.