june
धर्म-ज्योतिष

जानें, किसका सितारा हो रहा है बुलंद, पढ़ें June माह का अपना अपना राशिफल

पवन कुमार शास्त्री

* मेष राशि*

मेष राशि वाले जातकों को June के माह में शुभाशुभ मिश्रित फल प्राप्त होगें। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। पत्नी और व्यापार संबंधी चिंता बनी रहेगी।परिश्रम से कुछ लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ में मेष राशि के जातक में आलस्य और बुद्धि में चंचलता के कारण कार्य का नुकसान होगा और मित्रों से विरोध का योग भी बन रहा है।

Read Also: बच्चों में भी आ रही कोरोना जैसी शिकायत, सूबे में सात ऐसे केस

इसलिए सलाह है कि सावधानी से अपना कार्य करें। मानसिक सुख की प्राप्ति होगी।इस महीने के प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें या ब्राह्मण के द्वारा करवाएं, लाभ मिलेगा।दिनांक 4,5,6,9,10,14,15 अशुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक के लिए स्वर्णपाद से तृतीयस्थ गुरु मिश्रित फल कारक है। व्यय की अधिकता रहेगी। तथा सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है।फिर भी उत्साह का नवीन संचार होगा। राज अधिकार की प्राप्ति भी संभव है।

Get latest updates on Corona

मित्रों का सहयोग मिलेगा ।घर परिवार का सुख उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रत्येक शुक्रवार को स्वयं करना या ब्राह्मण से कराना लाभदायक रहेगा। दिनांक 6,10,14,20,23,27 अशुभ रहेगा।

*मिथुन राशि *

मिथुन राशि वाले जातक को उद्योग धंधे में कई सारी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।दूसरों अपने संबंध मधुर बनाए रखें अन्यथा अदालत का सहारा लेना पड़ सकता है।सगे संबंधी से हानि, पारिवारिक उलझन बढ़ेगी।भाइयों से कलह और परेशानी माह के उत्तरार्द्ध में हो सकता है।गीता या रामायण का पाठ कराना लाभदायक होगा।दिनांक 3,10,11,14, 18,20, 22 और 24 अशुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक के लिए June माह समान फलदायक होगा। संतान से से कुछ खिन्न रहेंगे।व्यापार क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। मन प्रसन्नचित रहेगा। भ्रमण के शुभ अवसर प्राप्त होंगे । भूमि,भवन का सुख मिलेगा। माह के उत्तरार्द्ध में शत्रु कुछ हानि पहुंचा सकता है। परिजनों के मतभेद से बने कार्य बिगड़ सकते हैं। धर्म-कर्म से कुछ कार्य में सफलता मिलेगी दिनांक 1,4,5, 22, 24, 27 अशुभ रहेगा। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ स्वयं या ब्राह्मण द्वारा प्रतिदिन करना लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए June माह की शुरुआत में काफी उज्जवल पूर्ण वातावरण होगा।किंतु मध्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। हाथ,पैर और कमर में दर्द हो सकता है।विश्वासपात्र से धोखा होगा।शुभ कार्यों में धन का व्यय और मुकदमा भी बन सकता है।शत्रु प्रबल होंगे। धन का अभाव रहेगा। दिनांक 4,5,13,14,15,21,26, 28, 30 अशुभ रहेगा। हनुमान जी की पूजा उपासना करना लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक के लिए June माह उच्च अधिकारियों के सहयोग से आर्थिक और व्यवसायिक संसाधनों में वृद्धि होगी।भागीदारों से विवाद की स्थिति बन सकती है। उत्साह एवं आत्म शक्ति का उदय होगा। किंतु माह के उत्तरार्ध में रोजगार व व्यवसाय में कुछ कार्यों में अरुचि बढ़ेगी।परिजनों से विवाद संभव है तथा व्यर्थ का भी भ्रमण रहेगा। दिनांक 5,6,10,11, 14, 15,17,24,28, अशुभ रहेगा।सुंदरकांड का पाठ प्रतिदिन करें। लाभदायक सिद्ध होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातक के लिए यह माह ख्याति देने वाला एवं उन्नतिशील होगा। दान पूर्ण आदि में रुचि होगी। उच्च अधिकारियों से प्रसन्नता और उत्साह मिलेगा।उत्तरार्ध में आरोग्यता का लाभ मिलेगा। शत्रुओं की वृद्धि होगी।परंतु अपने बुद्धि कौशल से शत्रु का पराजय संभव है।पत्नी की सलाह लाभप्रद साबित होगी।मन कुछ अशांत रहेगा। कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिनांक 11,12,19,20,21,28,29 अशुभ रहेगा। माह में रुद्राभिषेक करना शुभ फलदाई होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अधिक श्रम और संघर्ष से अल्प लाभ की प्राप्ति होगी।विद्या पारिवारिक सुख की प्राप्ति भी संभव है।मन कुछ अशांत रहेगा। इच्छित कार्यों में बुद्धि कौशल से सफलता प्राप्ति होगी।जोश,रोग उत्तेजना की वृद्धि होगी।दिनांक 10,11, 14,15,18अशुभ रहेगा।विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ प्रतिदिन करना लाभदायक होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए रोजी रोजगार के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। पाप कर्म में रूचि बढ़ेगी । मानसिक क्लेश साहस और पराक्रम में कमी आएगी। धर्म-कर्म में अरुचि बढ़ेगी। अपने जोश एवं क्रोध पर काबू रखें या आपके लिए कष्टकारी साबित होगा।धन के अभाव से मन खिन्न रहेगा। जमीन जायदाद के विवाद से बचें ।गुरुजनों की सलाह लें।दिनांक 3,4,12,13,14,21,22, अशुभ रहेगा।महामृत्युंजय मंत्र का जाप21000 की संख्या में कराए

मकर राशि

मकर राशि वाले जातक के लिए June माह अशुभ एवं और संतोषजनक स्थितियों से परिपूर्ण होगा।बड़े बुजुर्गों की सलाह से कार्य बनेगें। किंतु संतान पक्ष को कष्ट की अनुभूति होगी।नवीन योजनाएं असफल होगी। जमीन जायदाद विवाद में अनुकूलता के लक्षण दिखेगा। मित्र से व्यर्थ विवाद हो सकता है। धर्म के रास्ते कार्यों में सिद्धि मिल सकती है। दिनांक 2,3,12, 13, 15, 21, 22, 25 अशुभ रहेगा।

रुद्राभिषेक करना लाभदायक रहेगा।

* कुंभ राशि*

कुंभ राशि वाले जातक को रोजी रोजगार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।बाहरी सहायता प्राप्त होगी। भूमि विवाद बना रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अकारण झगड़ा, संतान,स्त्री से अनबन हो सकता है। माह के उत्तरार्ध में धन आगमन सुधरेगा। उत्तम भोजन तथा भूमि का सुख मिलेगा।शत्रु का विनाश होगा।साहस पराक्रम का प्रसार होगा।

दिनांक 1,5,6,8,14,15,19,23,24, 27,28अशुभ रहेगा।

हनुमान जी की पूजा उपासना करना या सुंदरकांड का पाठ करना लाभदायक सिद्ध होगा।

मीन राशि

मीन राशि का स्वास्थ्य उत्तम होगा। लोकप्रियता बढ़ेगी।विरोधी शांत रहेंगे।व्यवसाय और यात्रा में असुविधा होगी।अचल संपत्तियों में बाधा आएगी। नीच कर्म की प्रवृत्ति तथा संतान से कष्ट हो सकता है।अग्नि का भय रहेगा। वाणी में कठोरता हो सकती है,जिससे हानि पहुंच सकता है। दिनांक 1,8,9,16, 17, 21, 25,26,27, अशुभ रहेगा।रुद्राभिषेक करना लाभदायक होगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.