संपूर्ण बिहार में इस बार 8 मार्च को होली मनाई जाएगी। प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा में होलिका दहन करने का प्रावधान है।  इस वर्ष पूर्णिमा ...
धर्म-ज्योतिष

जानिए क्यों मनाई जाएगी इस बार बिहार में 8 मार्च को होली

इसबार भी होली मनाने की तिथि को लेकर विवाद रहा है। इसके बावजूद बिहार में इस बार 8 मार्च को ही होली मनाई जा रही है। क्यों इस बार 8 मार्च को होली मनाई जाएगी बता रहे है अपने शोधपरक रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना। संपूर्ण बिहार में इस बार 8 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली मनाने को लेकर दो तिथियों का विवाद अब थम सा गया है। बिहार सहित कई प्रदेशों में 8 मार्च तो कुछ प्रदेशों में 7 मार्च को इसबार होली मनाई जा रही है। प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा में होलिका दहन करने का प्रावधान है।  इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को संध्या 4 बजकर 17 मिनट से शुरु होकर 7 मार्च की शाम 6 बजकर 09 मिनट तक है।

 भारत में इस वर्ष दो दिन होली मनाया जायेगा। इस वर्ष जहां सूर्यास्त 6 बज कर 09 मिनट के बाद होगा वहां पर होलिका दहन 6 मार्च को होगा और जहां सूर्यास्त 6 बजकर 09 मिनट से पूर्व होगा वहां पर होलिका दहन 7 मार्च को होगा। इस प्रकार होली देश में दो दिन मनाया जायेगा।

इसे भी पढ़ें-असहाय एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं के साथ अपनी पाठशाला ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन  

6 मार्च को होलिका दहन वाले राज्य राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल आदि है। यहां 7 मार्च को होली होगी।

इसे भी देखें –होली को लेकर कुछ टिप्स

 7 मार्च को होलिका दहन वाले राज्य पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्वी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, असम सहित सभी पूर्वी प्रदेश में 6 मार्च को होलिका दहन होगा इसलिए इन राज्यों में 8 मार्च को होली होगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.