Labradorite
धर्म-ज्योतिष

Labradorite फ़्रांस में लोकप्रिय जादुई प्राकृतिक रत्न है

Labradorite एक जादुई प्राकृतिक रत्न है। इस पत्थर में हीरे की तरह एक चमक और प्रकाश को प्रतिबिंबित और अपवर्तन करने की अद्भुत शक्ति है।Labradorite स्टोन को लैब्राडोर के नाम से भी जाना जाता है। यह पत्थर सुंदर नीले रंग का होता है जो रंगीन प्रकाश तरंगों के इंद्रधनुष के साथ अपने लैब्राडोरेंस की गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है। Labradorite नीले रंग के अलावा गहरे भूरे, पीले या हरे रंग के साथ कई रंगों की एक विस्तृत श्रृंखला में भी मिलता हैं।इस पत्थर को जादुई शक्ति वाला स्टोन माना जाता है।

फ़्रांस जैसे आधुनिक देश में तो इस स्टोन की खूब लोकप्रियता है। निगेटिव एनर्जी से बचने और अपनी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए वहां के लोग इस जादुई पत्थर का खूब इस्तेमाल करते हैं, वे इस स्टोन का इस्तेमाल ज्वेलरी के अलावा टेबल पर पिरामिड के शक्ल में पेपरवेट या क्रिस्टल बल्ब के रूप में भी करते हैं।

Read Also: जानिए घर में मनी प्लांट लगाने के फायदे…

Labradorite को क्यों कहा जाता है जादुई पत्थर

Labradorite स्टोन व्यक्ति में आकर्षण बढ़ाने, जादुई शक्तियों, तन्त्र -मन्त्र सिद्धि, गुप्त विद्याओं में प्राप्ति के लिए भी जाना जाता है। इसे धारण करने वाले या पहनने वाले लोग बताते हैं कि इसे धारण करने से एक गजब का vibrations अनुभव होता है । ऐसे,जैसे कि कोई छुपी हुई शक्ति जागृत हो गई हो। वहीँ कुछ लोगों का मन शान्त होने लगता है।तो कुछ को अध्यात्म की राह में, और ध्यान में मन केंद्रित करने में सहायता मिलती है

Labradorite स्टोन मानसिक तनाव तो दूर करता ही है, यह अति सक्रिय मन को शांत करके, आध्यत्मिक उर्जाओं और चेतनाओं को जगाकर कल्पना शक्ति बढ़ाता है। Labradorite स्टोन धारण करने से व्यक्ति के आभामंडल में निगेटिविटी समाप्त हो जाती है, पॉजिटिव एनर्जी की वृद्धि होती है और गजब का आकर्षण पैदा होता है।

लैब्राडोरइट में सभी तरह के नेगेटिविटी और अवांछित गुणों को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने की शक्ति है। जिसके परिणामस्वरूप व्यक्ति हमेशा अपनेआप को एनर्जेटिक महसूस करता है।
लैब्राडोराइट धारण करने से पति पत्नी के बीच कड़वाहट शीघ्र ही समाप्त हो जाती है और दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती है। स्टोन महिलाओं तथा पुरुषों के निजी जीवन में प्यार और रोमांस को पुनर्जीवित करता है।

View this : सिद्ध कुंजिका मंत्र 108 बार जप करने से होंगी सर्व बाधा से मुक्ति 

इस स्टोन को धारण करने से शनि, राहु और केतु के दोषों और कुप्रभावों से मुक्ति मिल जाती है और इन ग्रहों के आशीर्वाद मिलने लगते हैं। व्यक्ति के साथ किसी भी तरह की दुर्घटना नहीं होती है, साथ ही भुत, प्रेत, पिशाच, दैत्य, सर्प, आदि का भी भय नहीं रहता है।
Labradorite धारण करनेवाले के ऊपर किसी भी तरह का काला जादू काम नहीं करता है। इस स्टोन को धारण करने से नौकरी या व्यवसाय में आ रही अड़चने भी दूर हो जाती है ।नौकरी अगर अस्थायी है तो बॉस की मेहरबानी से नौकरी स्थाई हो जाती है।

Labradorite स्टोन आपकी और आपके बच्चे का वर्तमान और भविष्य उज्ज्वल बनाता है और बुरी आदतों से बचाता है। यह स्ट्रेस को ख़त्म करता है और स्टूडेंट्स के लिए यह आत्मविश्वास बढ़ानेवाला माना जाता है। इस स्टोन के धारण करने से बल, बुद्धि और यश की वृद्धि होती है यह एक अच्छे मार्गदर्शक की तरह काम करता है। Labradorite बच्चो और किशोर अवस्था के लड़को को गलत संगति और असामजिक तत्त्वों से बचाता है। लापरवाही और आवेश से भी बचाता है यह पत्थर।

जो बच्चे अंतर्मुखी होते हैं उनके लिए भी Labradorite बहुत लाभप्रद है। ऐसे बच्चों के जीवन से शर्म शब्द को दूर करता है। इनके जन्मजात जज्बे को बाहर निकाल कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

कुंडली में पितृ दोष के कारण अगर जीवन में लगातार परेशानी आ रही है तो इस स्टोन के धारण करने से पितृ दोष समाप्त हो जाते हैं और सभी कार्य बनने लगते हैं। Labradorite स्टोन नशामुक्ति के लिए भी उपयोग में लाया जाता है यह तम्बाकू, शराब, दवाई और नशे की चीजों से दूर रखता है और इनके प्रभाव को कम करता है। साथ ही लोगो में आपकी अच्छाई दिखाता है।
व्यापारियों के लिए भी Labradorite स्टोन लाभदायक है यह ग्राहक के प्रति पूर्ण ध्यान और शिष्टाचार को प्रोत्साहित करता है।

Labradorite गठिया, प्रजनन में समस्या, महिलाओं के मासिक-धर्म से सम्बंधित समस्याओं, फेफड़ों, रक्त-चाप नियंत्रण, पाचनशक्ति में सुधार, बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम और अन्य कई तकलीफों में लाभदायक माना जाता है।

कुण्डलनी जागरण में इसे ‘विशुद्ध-चक्र’ से सम्बंधित माना जाता है। Labradorite वृषभ,मिथुन, कन्या , तुला, मकर, कुम्भ लग्न राशि वालों को जरूर पहनना चाहिए। इस रत्न को अंगूठी, लॉकेट, माला, या ब्रेसलेट में पहन सकते हैं। अपने घर या ऑफिस में इसका पिरामिड भी रख सकते हैं।
Labradorite स्टोन के लिए दिल्ली और आसपास के लोग व्हाटसैप नं.-8882950437 और पटना और आसपास के लोग व्हाटसैप नं. -9097342912 पर संपर्क कर सकते हैं।

मृत्युंजय शर्मा