महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव की शोभायात्रा निकाली गई मनसूरचक में, महादेव के साथ उनके गण भी थे इसमें।आज महाशिवरात्रि के अवसर पर मनसूरचक, सम...
धर्म-ज्योतिष

महाशिवरात्रि : मनसूरचक में निकाली गई शिव की शोभायात्रा

महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव की शोभायात्रा निकाली गई मनसूरचक में, महादेव के साथ उनके गण भी थे इसमें। मनसूरचक/बेगूसराय, प्रो. शैलेश चंद्र रुखैयार।आज महाशिवरात्रि के अवसर पर मनसूरचक, समसा, और फाटक चौक पर पूरा का पूरा माहौल शिवमय दिखा। आसपास के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखी। इनमें महिलाएं और लड़कियों की संख्या अधिक थी। मान्यता भी है कि शिवरात्र का व्रत करने से मनचाहा वर की प्राप्ति होती है।

 मंदिरों को बहुत ही सलीके से सजाया संवारा गया था। जहां भक्तजन अपनी मनौति के साथ बड़े ही श्रद्धा से पूजा अर्चना करते दिखे। इस पूजा अर्चना की शुरुआत अहले सुबह से ही हो गई थी जो शाम तक चलती रही।

शिवरात्र के इस मौके पर हिन्दू सेवा संगठन, मनसूरचक नें महाशिवरात्रि शोभा यात्रा का भी आयोजन किया था। यह शोभा यात्रा दिन के ग्यरह बजे से फाटक चौक के दुर्गा मंदिर से निकाली गई । यह शोभा यात्रा समसा चौक पर स्थित भगवान भोलेनाथ की मंदिर तक गई और फिर वापस फाटक चौक लौट गई।

Read also- शिव अवतार : भगवान नृसिंह के क्रोध को शांत करने के लिए शिव ने लिया शरभ अवतार

इस शोभा यात्रा में बैंड बाजे के साथ लोग नाचते गाते दिखे। शोभा यात्रा में आगे आगे प्रतिकात्मक रुप में हाथ में गदा लिए बजरंगबली हनुमान दिखे। फिर अलग अलग वेशभूषा में शिवगण भी शोभायात्रा में शामिल थे। भगवान शिव की मूर्ति भी साथ में चल रही थी।

Read also- शक्तिपीठ : मैहर की देवी शारदा भवानी, जहां आज भी पहली पूजा आल्हा ही करते हैं

 सबसे पीछे लोगों की भीड़ थी जो परंपरागत तरीके से युद्ध कला का प्रदर्शन कर रहे थे।इन कलाकारों के हाथ में लाठी-डंडा, भाले, तलवार और त्रिशूल जैसे परंपरागत हथियार भी थे। इन हथियारों के साथ वो आपस में युद्ध कला का अभ्यास सह प्रदर्शन कर रहे थे। एक तरह से पूरा इलाका शिव भक्ति में सराबोर था।   

इस शोभायात्रा की अध्यक्षता कर रहे थे केदारनाथ दत झा। जबकि आयोजक थे हिन्दू सेवा संगठन के मनोज गुप्ता,सचिव अमित गुप्ता,कोषाध्यक्ष नंदन कुमार भोला,नीतिश कुमार,हरे कृष्ण ईश्वर आदि। इस शोभायात्रा में भारी संख्या में शिवभक्तों ने हिस्सा लिय़ा।

     

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.