Navratri 2021
धर्म-ज्योतिष

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का है विशेष महत्व

Navratri 2021: सनातन में नवरात्रि का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक मानी जाती हैं और यह नवरात्रि मां दुर्गा की अराधना का पर्व है। नवरात्र के ये नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा-उपासना की जाती है। यह माना जाता है कि नवरात्रि पर मां दुर्गा की विधि पूर्वक पूजा करने से परिवार में सुख समृद्धि आती है माता पुत्र की तरह हमारी सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। नवरात्रि में भक्त 9 दिनों तक माता का व्रत रखते हैं। लगभग पूरा देश भक्तिमय हो जाता है।

पंचांग के अनुसार इसबार शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर 2021 से आरंभ हो रहा है। यह शरद नवरात्रि 15 अक्टूबर 2021 को समाप्त हो जाएगा। शरद नवरात्रि में 7 अक्टूबर 2021 को कलश स्थापना यानि घटस्थापना से यह पर्व शुरु होगा। नवमी 14 अक्टूबर 2021 को होगा और दशमी 15 अक्टूबर 2021 को संपन्न होगा।

नवरात्रि के पहले दिन 7 अक्टूबर 2021 को मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होगी।

Read Also: जानें पितरों के रूष्ट होने के लक्षण और दूर करने के उपाय

द्वितीया तिथि 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी।

तृतीया तिथि 9 अक्टूबर 2021, शनिवार को मां चंद्रघंटा की पूजा होनी है।

चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर 2021, शनिवार को ही शरद नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाएगी।

पंचमी तिथि 10 अक्टूबर 2021, रविवार को मां स्कंदमाता की पूजा की होगी।

षष्ठी तिथि 11 अक्टूबर 2021, सोमवार को मां कात्यायनी की पूजा होगी।

सप्तमी तिथि 12 अक्टूबर 2021, मंगलवार को मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी।

अष्टमी तिथि 13 अक्टूबर 2021, बुधवार, को महागौरी की पूजा की होनी है।

नवमी तिथि 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।

दशमी तिथि 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का पारण और मां दुर्गा का विसर्जन किया जाएगा।

Navratri 2021 : जानें कब है कलश स्थापना और कब होगा विसर्जन नवरात्रि का पर्व कलश स्थापना के साथ शुरू होता है इसलिए व्रत में कलशस्थापना का बहुत महत्व है। इस बार 7 अक्टूबर 2021 को कलश स्थापना यानि घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 9.33 से से 11.31 बजे तक तय है। इसके बाद एक अन्य मुहूर्त दोपहर 3.33 से शाम 5.05 के बीच भी है। इन दोनों समय में कलश स्थापना अति शुभ माना गया है। 13 अक्टूबर को दुर्गाअष्टमी की पूजा की जाएगी, 14 अक्टूबर को महानवमी पड़ रही है. इस दिन कई लोग पूजा-पाठ कर विधि विधान से व्रत खोलेंगे. इस अवसर पर कन्या भोज कराए जाने का भी बड़ा महत्व है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.