हिन्दुओं का एक पवित्र और महत्वपूर्ण त्चोहार है। खास बात है कि पूरे वर्ष भर में चार नवरात्रि होते हैं या मनाए जाते हैं। चैत नवरात्रि इन चार...
धर्म-ज्योतिष

Navratri 2022: 2 अप्रैल से चैत नवरात्रि, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और इसकी पूजन विधि

Navratri 2022: नवरात्रि हिन्दुओं का एक पवित्र और महत्वपूर्ण त्चोहार है। खास बात है कि पूरे वर्ष भर में चार नवरात्रि होते हैं या मनाए जाते हैं। चैत नवरात्रि इन चारों में एक है और काफी लोकप्रिय और महत्वपूर्ण भी।  Chaitra Navratri को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस नवरात्रि में भी मां दुर्गा की उपासना नौ दिन तक की जाती है। इन दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। आमतौर पर इसमें भी लोग नौ दिन व्रत रखते हैं। यह अलग बात है कि कई लोग सिर्फ पहला और आखिरी दिन का व्रत रख कर भी माता की उपासना कर लेते हैं!

 माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से कई गुणा आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक रहेगा। इसबार कोइ भी तिथि क्षय नहीं हो रही है। इस कारण 2022 के नवरात्रि को मंगलकारक माना जा रहा है। R

ead also-Nature of mercury : जानें कहीं आपकी कुंडली में बुध खराब तो नहीं हैं !

नवरात्रि में घट स्थापना का विशेष महत्व है। इसबार नवरात्रि में घटस्थापना 2 अप्रैल को की जाएगी। प्रतिपदा तिथि 1 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगी जो 02 अप्रैल 11 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त:- 

2 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक।

घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

Get Corona update here

घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
धार्मिक मान्यता के अनुसार  हर नवरात्रि मां किसी न किसी वाहन पर सवार होकर आती हैं और फिर वापस अलग वाहन से लौटते हैं। इन अलग अलग वाहनों से आने का असर भी साल भर तक अलग अलग पड़ता है। चैत्र नवरात्रि में इसबार मां घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। इसे शुभ माना जाता है। नवरात्रि घटस्थापना पूजा विधि:- मिट्टी को चौड़े मुंह वाले बर्तन में रखें और उसमें सप्तधान्य बोएं। अब उसके ऊपर कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग (गर्दन) में कलावा बांधें। आम या अशोक के पत्तों को कलश के ऊपर रखें। नारियल में कलावा लपेटे। उसके बाद नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर और पत्तों के मध्य रखें। घटस्थापना पूरी होने के पश्चात् मां दुर्गा जी का आवाहन करते हैं!

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.