धर्म-ज्योतिष

मेष राशि वाले मई में छुएंगे बुलिंदियां, बॉस से झगड़ लेंगे कर्क राशि के जातक

पटना। मई महीना 12 राशि के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आने वाला है। जहां इस महीने कुछ जातकों को लाभ मिलेगा, तो वहीं कई लोगों के लिए यह महीना मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आइए जानते हैं मई माह का अपना राशिफल…
मेष राशि
मेष राशि वाले जातक को विशेष उपलब्धियों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा। मान सम्मान पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी ।नौकरी में सफलता एवं सुख की प्राप्ति होगी। घर परिवार का सुख उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दिनांक 2,9 ,10,14, 17 अशुभ रहेगा। सुंदरकांड का पाठ लाभदायक होगा।


वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक को परिवारिक चिंता, व्यापार में गिरावट,यश में कमी, व्यर्थ के भ्रमण से अनावश्यक खर्च, भाइयों और मित्रों से असहयोग, स्वास्थ्य-सुख में कमी, साझेदारी से नुकसान. नए लोगों से संबंध, अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। साथ ही जीवनशैली में सुधार,लेकिन मानसिक कलह बना रहेगा। दिनांक 1,2,5 ,11, 12, 16 ,25 अशुभ रहेगा। कृष्ण और शुक्ल पक्ष के प्रदोष रुद्राभिषेक कराना लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक को इस माह शुभाशुभ मिश्रित फल प्राप्त होगा। रोजी-रोजगार, व्यापार में सामान्य लाभ की स्थिति बन रही है। परिवार जनों से सहयोग प्राप्त होगा। धर्म अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। दिनचर्या सुव्यवस्थित होगा। निर्णय क्षमता का विकास भी संभव है।व्यापार में उन्नति होगी।परोपकार की भावना भी जागृत होगी। दिनांक 1,5,6 ,10, 11, 12, 20 अशुभ रहेगा। सुंदरकांड का पाठ लाभदायक होगा।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक को साहस-पराक्रम से प्रतिकूल परिस्थितियों में नियंत्रण होगा। परिवार का वातावरण सम्मानजनक रहेगा। उच्च अधिकारियों से या परिवार में श्रेष्ठ जनों से विवाद की स्थिति बनेगी ।मानसिक तनाव की वृद्धि होगी ।सहयोगियों के सहयोग से नवीन काम में सफलता। धन का लाभ होगा ।3,6,10, 12 ,15 ,30 ,31 शुभ रहेगा।भगवान शिव की पूजा उपासना करना लाभदायक सिद्ध होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक को इस माह शुभाशुभ फल प्राप्त होगा। मान-सम्मान पद प्रतिष्ठा की प्रप्ति होगी ।किंतु किसी वाहन दुर्घटना का भय भी बना रहेगा।दांपत्य जीवन में मधुरता पूर्ण संबंध स्थापित होंगे।धन अभाव से मन खिन्न रहेगा। व्यर्थ भ्रमण भी रहेगा। कार्य व्यवसाय में अल्प लाभ रहेगा।नीच एवं दुष्टो के संगति से कष्ट होगा।2,6,7,11, 12, 15,29 अशुभ रहेगा।हनुमान जी की पूजा उपासना करना लाभदायक सिद्ध होगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक के लिए दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। माता पक्ष से सुख प्राप्त होगा। पत्नी को कष्ट प्राप्त होगा । शिक्षा एवं स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा।परिवार जनों से विवाद संभव है तथा व्यर्थ श्रम भी रहेगा।धार्मिक कार्य में रुचि की वृद्धि होगी। वाद-विवाद से बचें। दिनांक 5,8,15 ,18 ,25, 27,31 अशुभ है। शिवजी की पूजा उपासना करना लाभदायक सिद्ध होगा।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातक के लिए यह माह शुभाशुभ मिश्रित फल देगा।साहसिक कार्यों में महत्वपूर्ण उपलब्धि व धन लाभ की संभावना है।मित्रों से साधारण द्वेष भावना, भाइयों से प्रेम, परिवार में धार्मिक व मांगलिक कार्य की स्थिति बनेगी। विवाह आदि शुभ कार्य संपन्न होंगे। संतान संबंधी समस्या का हल भी संभव है ।दिनांक 1,2,3,10,11 ,12 ,20, 21,23,29 अशुभ रहेगा। भगवती दुर्गा की पूजा उपासना करना लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक के लिए यह माह सुख समृद्धि दायक होगा।परिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति संभव है।भाई बंधु एवं सहोदर से सुख की प्राप्ति होगी।स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निदान मिलेगा। मातृ सुखों की प्राप्ति होगी।धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। उन्नति के द्वार खुलेंगे।रुका हुआ कार्य भी पूर्ण होगा। दिनांक 3,4,5, 13, 14 ,22 ,23, 24 अशुभ रहेगा।रूद्राअभीषे करना लाभदायक रहेगा

धनु राशि
धनु राशि वाले जातक को इस माह शुभाशुभ मिश्रित फल मिलेगा। आर्थिक लाभ और व्यय की समानता रहने की संभावना है। श्रेष्ठ जनों से संपर्क हो सकता है। व्यापारी की स्थितियां अच्छी होने की संभावना है भाई बहनों माता-पिता परिवार का सामान्य सुख भी प्राप्त होगा, परंतु यात्रा से कष्ट होगा। यात्रा से बचें।दिनांक 4, 5, 14, 15,16, अशुभ रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करना लाभदायक सिद्ध होगा।

मकर राशि
मकर राशि वाले जातक को व्यवसाय या नौकरी के कार्यों में असुविधा की संभावना है।घर में कलह तथा कुत्सित भोजन तथा यात्राओं से कष्ट प्राप्त होगा।संपत्ति के विवाद होने की संभावना है।धनागमन में अस्थिरता रहेगी। भोजन में असुविधा, शुभ कार्यों में झुकाव होगा। उत्तरार्ध में स्थिति कुछ अनुकूल हो सकती है। दिनांक 8,9,10 ,16, 17,18,24 अशुभ रहेगा ।दस महाविद्या का पाठ करा कर हवन कराना लाभदायक होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातक के लिए यह माह अशुभ कारक होगा।रोग ऋत्वादि में वृद्धि होगी। सुख में कमी होगी।व्यापार में उन्नति कारक नवीन योजनाएं बनेगी।कार्यक्षेत्र का प्रसार एवं विस्तार होगा। गृहस्थ सुविधा का लाभ । मित्र से सम्मान ,संतान सुख की प्राप्ति होगी। 6, 7 ,8 ,15, 16 ,17, 24, 27 अशुभ रहेगा। भगवान शिव की पूजा उपासना करना लाभदायक सिद्ध होगा।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातक को इस माह आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।रोग से मुक्ति तथा मान प्रतिष्ठा में सुधार होगी ।परिवार में सुख शांति बनेगी। किंतु विरोधी बढ़ सकते हैं । स्व जनों से मनमुटाव होगा।श्रेष्ठ जनों की सत्संगति मिलेगी । क्रोध तथा जल्दीबाजी से हानि होगी । बड़ों की सेवा करना लाभदायक सिद्ध होगा।दिनांक 2,3,4 ,11, 12 ,14, 20, 21, 25 ,29 ,30 अशुभ रहेगा।रुद्राभिषेक करना लाभदायक रहेगा।

पंडित पवन कुमार शास्त्री