26 May
धर्म-ज्योतिष

26 May को वृश्चिक राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण


पटना, पवन कुमार शास्त्री। वर्ष 2021 का पहला ग्रहण (26 May) चंद्र ग्रहण के रूप में लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार 26 May 2021 बुधवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन को वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।इस दिन व्रत रखने की भी परंपरा है।
चंद्र ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में शुभ खगोलीय घटना नहीं माना गया है।माना जाता है कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा पीड़ित हो जाता है और चंद्रमा की शक्ति एक प्रकार से क्षीण हो जाती है।
वृश्चिक राशि में लगेगा पहला चंद्र ग्रहण, जानें इसका समय

Read Also: Sita Navmi पर यज्ञ अनुष्ठान पूजा और उपवास कार्यक्रम

ज्योतिष गणना के अनुसार 26 May)को चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होगा। इस दिन दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से चंद्र ग्रहण आरंभ होकर शाम करीब 7 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण पूर्वी भारत में दिखाई भी देगा।

सूतक काल

चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा, क्योंकि इस ग्रहण को उपछाया चंद्र ग्रहण माना जा रहा है।जब ग्रहण उपछाया होता है तो इस स्थिति में सूतक काल का नियम नहीं लगता है।
विक्रम संवत 2077, शक संवत 1943 खग्रास चन्द्र ग्रहण- वृश्चिक राशि अनुराधा नक्षत्र, भारत के पूर्व भाग में।
ग्रहण स्पर्श-: 15|15|00
ग्रहण मध्य-: 16|49|00
ग्रहण मोक्ष-: 19|21|12

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.