सावन की पहली सोमवारी में पटना सहित तमाम शिवमंदिरों में पूजा करने वाले भक्तों और श्रधालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माहौल भक्तिमय हो गया और वाताव...
धर्म-ज्योतिष

सावन की पहली सोमवारी, शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी

पटना, xposenow.com desk. सावन की पहली सोमवारी में पटना सहित तमाम बिहार के शिवमंदिरों में पूजा करने वाले भक्तों और श्रधालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माहौल भक्तिमय हो गया और वातावरण ऊं नमः शिवाय और जय शिव शंकर जैसे जयकारे से गूंज उठा। श्रधालुओं की भीड़ सुबह 5 बजे से ही शिवमंदिरों पहुंचने लगी और घंटों की आवाज से आसपास के का क्षेत्र गूंजायमान होता रहा। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। श्रधालुओं में महिलाओं और कुमारी कल्याओं की संख्या अधिक रही। मान्यता है कि जो कन्याएं सावन में सोमवारी के दिन व्रत रखती हैं और शिवमंदिर जाकर महादेव का जलाभिषेक करती हैं उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मनचाहा वर प्राप्त होता है।
हमारे सहयोगी जितेंद्र कुमार सिन्हा के अनुसार सावन की पहली सोमवारी को सुबह से ही बैकठपुर मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। मंदिर को भी सोमवारी के कारण खासतौर से सजाया गया था।सुबह से ही बैकठपुर गंगा घाट पर भक्तों ने गंगा स्नान कर गंगा जल लेकर मंदिर पहुंच लगे थे। यह प्राचीन और ऐतिहासिक शिव मंदिर को लोग श्री गौरीशंकर बैकुंठ धाम के नाम से भी जानते हैं।

बिहार के इस प्रमुख बैकठपुर मंदिर में तो स्थानीय लोगों के साथ दूर दराज के लोग भी महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया था। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसे देखने के लिए थानाध्यक्ष चंद्रभानु स्वयं भी मंदिर परिसर में उपास्थित थे।


मधुबनी से प्रभाष कर्ण के अनुसार मधवापुर प्रखंड के एनएच 527 सी के कायस्थ टोला पिरौखर गांव में सावन के प्रथम सोमवार के दिन श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। सावन का प्रथम सोमवार होने के कारण सुबह पांच बजे से ही श्रधालुओं का आना शुरु हो गया। शिवमंदिरों का पट खुलते ही हर हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए पिरौखर, एकरी, बेहटा, बघसाती, निहसा, सुजातपुर से हजारों श्रद्धालु आए हुए थे। श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर फूल, बेलपात्र, दूध, अरवा चावल, गन्ना का रस, आदि के साथ जलार्पण किया। मंदिर के वरिष्ठ सदस्य रत्नेश लाल ने बताया कि श्रद्धालु को किसी प्रकार का कोई दिक्कत नहीं हो, इसलिए अनेक प्रकार की व्यवस्था की गई थी। यहां सुबह से ही शिव चर्चा का आयोजन किया गया है। यहां सावान में बड़े मेले लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- ब्रह्मपुर महादेव मंदिर: जहां धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष मिलता है भक्तों को

वैशाली से आमोद कुमार निराला के अनुसार श्री द्वारिका कैलाश धाम, सरसई सरोवर पर प्रथम सोमवारी को आचार्य उपेन्द्र बाबा द्वारा पारथीव पूजन और रुद्राभिषेक कराया गया। मुख्य यजमान के रूप में शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के शिष्य अमोद कुमार निराला,रविरंजन कुमार सिंह,कृष्ण मुरारी कुमार आदि थे। यहाँ महा प्रसाद वितरण और भव्य भंडारा का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालु शिव भक्त नर- नारी हज़ारों की संख्या में उपस्थित हुए।

इस सर्व मनोकामना सिद्धि स्थल के रूप में चर्चित लॉर्ड् शिवा महादेव के भक्तों की सुरक्षा, सेवा, दर्शन, पूजा में सक्रिय भूमिका राम नरेश सिंह, कुमार मनोज,संतोष सिंह, दुर्गा देवी, मनना राम, सुनिल सिंह, रामजी पासवान, सुंदर भगत, अनिल कुमार, इन्द्र जीत सिंह, भागवत राम आदि मौजूद थे। विश्व शांति एवं जन कल्याण हेतु यहां रुद्राभिषेक भी किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.