फतुहा में अक्षय नवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने भगवान विष्णु का प्रतीक आंवला के पेड़ की पूजा अर्चना करने के बाद दान पुण्य ...
धर्म-ज्योतिष

अक्षय नवमी पर खिचड़ी भोज का आयोजन

फतुहा, संवाददाता। फतुहा में अक्षय नवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने भगवान विष्णु का प्रतीक आंवला के पेड़ की पूजा अर्चना करने के बाद दान पुण्य किया। परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। पेड़ के नीचे ब्राह्मणों को भोजन भी कराया गया। अक्षय नवमी पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया।

सुबह अधिकांश महिलाएं व पुरुषों ने गंगा स्नान करने के बाद आंवला के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना किया। महिलाओं ने सुहाग के सामान सहित फल व फूल चढ़ाया। वहीं 3 स्टार क्लब के सौजन्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया।

  इस खिचड़ी भोज में पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडे, डा. दयानंद प्रसाद सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोप समाजसेवी सुधीर कुमार यादव, दिलीप कुमार पूर्व मुखिया, अमित कुमार कारू, मोहन कुमार, जयपाल यादव, शिबू यादव और 3 स्टार क्लब के सदस्यों सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अरूण कुमार पांडेय ने बतायाकि यह तिथि भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से कई जन्म संवर जाते हैं। धर्मशास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवले की उत्पत्ति हुई थी। यह विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी का प्रिय वृक्ष है। इसलिए इस दिन को आंवला के वृक्ष की पूजा से त्रिदेव ब्रह्मा-विष्णु-महेश के साथ ही माता लक्ष्मी की भी अपार कृपा प्राप्त होती है। महिलाओं ने आंवला के वृक्ष में धागा बांधा और पूजा-अर्चना के साथ व्रत पूरा किया।

वहीं खिचड़ी भोज के आयोजन से बिखड़ रहे समाज में समरसता का भाव उत्पन्न होता हैं। दूसरी ओर पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोप ने एक आंवला का पौधरोपण भी किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.