palmistry : सामुद्रिक शास्त्र में हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) का एक अलग महत्व है।सामान्य रेखाएं तो हर किसी के हाथ में होती हैं, लेकिन हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर किसी विशेष निशान की तरह जब रेखाएं मौजूद होती हैं तो वे पूर्व जन्मों में ईश्वर की कृपा की ओर संकेत करती हैं। जिन व्यक्तियों के हाथ में ये ये 5 भाग्यशाली निशान होते हैं उन्हें कम परिश्रम के एवज में ही बड़ी सफलता हाथ लगती है। इसका कारण होता है ये 5 भाग्यशाली निशान जो पिछले जन्मों के पुण्य कर्मों के कारण उन्हें मिला है। इसीके फलस्वरूप उन्हें साक्षात ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। तो आइए, इस आलेख में जानते हैं उन विशेष निशानों के विषय में जो आपके जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण बातों को उजागर करते हैं।प्रत्येक चिह्न का अपना महत्व होता है।
त्रिशूल के निशान
![](https://xposenow.com/wp-content/uploads/2021/07/tri-copy-1024x733.jpg)
त्रिशूल को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस भी व्यक्ति के हाथ में यह निशान मौजूद होता है उसे जन्म से ही भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है। त्रिशूल का निशान भाग्यशाली लोगों के हाथ में बनता है। ऐसे व्यक्ति को कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती है और हमेशा मान-सम्मान प्राप्त करता है।
Read Also: जानें, तीनों लोकों के स्वामी महादेव किस भक्त के लिए नौकर बन की सेवा…
अगर यह त्रिशूल भाग्य रेखा पर बनता है तो वह व्यक्ति अत्याधिक भाग्यशाली होता है। सफलताएं उसके कदम चूमती है।अगर व्यक्ति की हृदय रेखा के सिरे पर और गुरु पर्वत के पास त्रिशूल बनता है तो वह व्यक्ति समाज में बहुत मान-प्रतिष्ठा हासिल करता है। यह व्यक्ति बहुत गुणी और संस्कारी होता है। धन और भाग्य हमेशा इनके साथ रहता है।
कमल का निशान
![](https://xposenow.com/wp-content/uploads/2021/07/kamal-copy-1024x733.jpg)
कमल को भगवान विष्णु का प्रतीक माना गया है, अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर इसकी आकृति बनती है तो वह व्यक्ति राजा के समान जीवन व्यतीत करता है। यह निशान अमूमन किसी राजा या अरबपति के हाथ में ही बनता है। हालाँकि ऐसा व्यक्ति अगर गरीब घर में भी जन्म लेता है तो भी अपनी मेहनत और परिश्रम से वह धन-संपदा और मान-सम्मान हासिल करता है।
मछली के निशान
![](https://xposenow.com/wp-content/uploads/2021/07/machhli-copy-1024x733.jpg)
भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार भी लिया था, इसलिए हथेली पर मछली की आकृति दिखाई देना भी अति शुभ होता है। मछली के निशान को चमत्कारिक माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में ये निशान बन जाए तो उनके जीवन में कई चमत्कारिक घटनाएं होती हैं। जिस व्यक्ति की भाग्य रेखा पर मछली की आकृति होती है, वह व्यक्ति अत्याधिक भाग्यशाली होता है। वहीं अगर यह आकृति जीवन रेखा पर बनती है तो उनके जीवन में कई चमत्कारिक घटनाएं होती हैं।
झंडे का निशान
![](https://xposenow.com/wp-content/uploads/2021/07/swastik-copy-1024x733.jpg)
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर झंडे का निशान होता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही मेहनती होता है। वह अपने जीवन में कभी भी हार नहीं मानता है। ऐसे लोग हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं। हथेली में झंडे का निशान व्यक्ति को हर क्षेत्र में जीत दिलाता है।ऐसे लोग कोर्ट-कचहरी सहित सभी तरह के वाद-विवाद में विजयी होते हैं।
स्वास्तिक के निशान
![](https://xposenow.com/wp-content/uploads/2021/07/swas-copy-1024x733.jpg)
हिन्दू धर्म में स्वास्तिक पूजनीय और पवित्र चिह्न है और सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में स्वास्तिक चिह्न बनता है, वे लोग अपने जीवन में हमेशा खुश रहते है। उनको किसी भी प्रकार के दुख का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोग धार्मिक प्रवृति के होते हैं और धर्मक्षेत्र में कार्य करते हुए मान-सम्मान पाते है।
अब आप भी अपनी हथेली को एक बार फिर से देखें।शायद आपकी हथेली पर भी सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इन 5 भाग्यशाली निशान में से कोई है या नही।
![मृत्युंजय शर्मा (लेखक से मो. नं. 88829 50437 पर सम्पर्क किया जा सकता है )](https://xposenow.com/wp-content/uploads/2021/07/mr-copy-1024x733.jpg)