Ram Navami 2023 :चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का शुभारंभ 29 मार्च 2023, दिन बुधवार को रात 9 बजकर 7 मिनट से होगा और तिथि का समापन...
धर्म-ज्योतिष

Ram Navami 2023 कब है रामनवमी ,जाने रामनवमी की पूजाविधि और इसके महत्व

 चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि अर्थात रामनवमी भारत भर में बडे ही उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। कारण भी है मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को देश और विदेश में रहने वाले सारे सनातनी राम जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। सनातन में रामनवमी तिथि का विशेष महत्व है। रामनवमी 2023 के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढें इस आलेख को।  

Ram Navami 2023 :चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का शुभारंभ 29 मार्च 2023, दिन बुधवार को रात 9 बजकर 7 मिनट से होगा और तिथि का समापन 30 मार्च 2023, दिन गुरुवार को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, राम नवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी। 

 मान्यता है कि राम नवमी के दिन श्री राम और श्रीराम के मंत्र की पूजा और मंत्रजाप करना शुभ माना जाता है। अगर यह पूजा मध्याहन मुहूर्त में किया जाए तो और भी अधिक शुभ होगा। 2023 में यह शुभ मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 11 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 40 मिनट तक है।  इस समयावधि में पूजा और मंत्रजाप करना अति शुभ फलदायी होगा। 

रामनवमी का महत्व-

भगवान राम के जन्मोत्सव का विशेष महत्व माना गया है। माना जाता है कि इस दिन अगर सरयू  नदी में स्नान का अवसर मिल जाता है तो उसका भाग्य खुल जाता है। उस इंसान को सीधे भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ में माता सीता और रामभक्त हनुमान का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे उसके उसके सभी कष्ट दूर होते हैं और उसके घर खुशहाली आती है। मनोवांछित कार्य भी पूरे होते हैं।

इसे भी पढ़ें-ज्योतिषीय आकलन -जानें नया संवत्सर कैसा रहेगा देश के लिए

Ram Navami 2023 पूजा विधि

प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान राम का ध्यान करें और उनके नाम का जाप करें।  श्री राम का नाम जाप करते हुए उन्हें स्नान कराएं।  श्री राम को दूध, दही, शहद, घी और चीनी यानी कि पंचामृत से नहलाएं। श्री राम को नए वस्त्र धारण कराएं और उन्हें चंदन का टीका लगाएं। श्री राम के साथ-साथ माता सीता का भी पूजन करें। श्री राम को फूल माला पहनाएं और अक्षत एवं पुष्प अर्पित करें। श्री राम के समक्ष धुप, दीप, नैवेद्य, फल सुपारी आदि चढ़ाएं।श्री राम की आरती उतारें और उन्हें भोग लगाएं। श्री राम को लगाया हुआ भोग प्रसाद के रूप में वितरण करें। 

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.