Saturn on 5 zodiac signs
धर्म-ज्योतिष

सितंबर महीने में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की नजर, जानें किसके बढ़ेंगे कष्ट

पटना, संवाददाता। Saturn on 5 zodiac signs : सितंबर महीने में 5 राशियों पर रहेगी शनि की नजर। ऐसे में जानना जरुरी है कि किस राशि वाले बढ़ेंगे कष्ट और किस राशि वाले को मिलेगी राहत।

ज्योतिषाचार्य पं. पवन कुमार शास्त्री जी के अनुसार धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है तो मिथुन और तुला जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है ।ज्योतिषाचार्य पं. पवन कुमार शास्त्री के अनुसार सितंबर महीने में शनि मकर राशि में वक्री रहेंगे और 5 राशियों पर इनकी दृष्टि रहेगी। शनि की वक्री चाल के समय शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से पीड़ित जातकों के कष्ट बढ़ जाते हैं। धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है तो मिथुन और तुला जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है।

Saturn on 5 zodiac signs : मिथुन राशि: पवन शास्त्री ने बताते हैं कि मिथुन राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। सितंबर महीने में शनि इस राशि पर कुछ मेहरबान दिखाई दे रहे हैं। इनकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। लेकिन स्वास्थ्य का कुछ ध्यान रखना होगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना ही श्रेषकर होगा । बाकी धन लाभ होने के आसार रहेंगे। बिजसने में तरक्की के योग बन रहे हैं तो वहीं नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है।

Read Also: खुद से जानें कुंडली में पितृ दोष है या नहीं

तुला राशि: इस राशि वाले जातकों के लिए शास्त्री जी ने बताते हैं कि इस राशि वालों पर भी शनि की ढैय्या चल रही है। इस महीने आमदनी में वृद्धि होगी। धनागमन के स्रोत खुलेंगे। लेकिन बेहवजह के विवादों में पड़ने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। इसलिए सावधानी से पैसा खर्च करें। महीने के आखिरी सप्ताह में आमदनी में गिरावट आ सकती है। किसी के साथ वाद-विवाद के कारण जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें।

धनु राशि: ज्योतिषाचार्य शास्त्री जी।के अनुसार इस राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। सितंबर महीना आपके लिए शुभ साबित होगा। धन भाव में स्वराशि के शनि बैठे हैं। जिससे आप धन संचय करने में समर्थ रहेंगे।आर्थिक दृष्टिकोण से ये महीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। कारोबार में विशेष सफलता का योग बन रहा है। धार्मिक कार्यों पर धन खर्च करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

मकर राशि शास्त्री जी ने बताते हैं कि इस राशि पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। सितंबर महीने में इन्हें स्वास्थ्य मामलों को लेकर बेहद ही सतर्क रहना होगा। कोई रोग परेशान कर सकता है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। चोट-चपेट की आशंका है। सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें। शनि की स्थिति सही न होने के कारण गलत जगह पैसा फंस सकता है। 

कुंभ राशि : शास्त्री जी ने बताते हैं कि इस राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। शनि की दृष्टि आपके दूसरे भाव पर होने से परिवार में कोई नई परेशानी आ सकती है। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। कर्ज लेने में सावधानी रखें। नुकसान होने की संभावना है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.