सावन 2022 :  सावन माह हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान शंकर की खास पूजा का विधान है। विशेष मान्यता है कि सावन ...
धर्म-ज्योतिष

sawan 2022 : कब से शुरू हो रहा सावन? जानें कैसे प्रसन्न होंगे महादेव

sawan 2022 :  सावन माह हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान शंकर की खास पूजा का विधान है। विशेष मान्यता है कि सावन माह में सोमवार का व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  हिंदू धर्म के अनुसार   सावन का महीना देवों के देव महादेव को अतिप्रिय है। सावन मास में भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि सावन मास में भगवान शंकर की पूजा व सोमवार व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल 2022 में सावन का पवित्र महीना 14 जुलाई से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त तक रहेगा। 

सावन की सोमवारी

इस वर्ष सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ेगा। सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई, तीसरा 01 अगस्त और चौथा सोमवार 08 अगस्त को पड़ेगा। सावन का आखिरी दिन 12 अगस्त, शुक्रवार को है। अर्थात 12 अगस्त को सावन समाप्त हो जाएगा।  

Read also- नगर रक्षिणी देवी है पटना की पटनेश्वरी पटन देवी

सावन में भगवान शिव को ये चीजें चढ़ाने से वो प्रसन्न होते हैं

भगवान सिव को सावन मास में पूजा के दौरान धतूरा, बेलपत्र, भांग के पत्ते, दूध, काले तिल और गुड़ आदि चीजें पसंद है। इन चीजों को सावन माह में महादेव अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

सावन माह में इन कामों को करने से बचें

सावन महीने में शरीर पर तेल नहीं लगाना नहीं  चाहिए। शास्त्रों के अनुसार इस महीने में दिन के समय नहीं सोना चाहिए। इस महीने बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। खास बात है कि बैंगन को अशुद्ध माना गया है। इसके साथ यह भी ध्यान रखें कि भगवान शिव को केतकी का फूल नहीं चढ़ाएं क्योंकि केतकी का फूल महादेव को पसंद नहीं है।  

 Image credit: Tech Bowls

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.