शारदीय नवरात्रि 2021 : शारदीय नवरात्रि आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाते हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि एक महत्वपूर्...
धर्म-ज्योतिष

7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि 2021, जानें डेट, पूजा- विधि और जरूरी सामग्री

शारदीय नवरात्रि 2021 :  शारदीय नवरात्रि आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाते हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि एक महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। नवरात्रि के इन 9 दिनों में देवी मां के 9 रूपों की पूजा होती है। मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत भी रखते हैं। मान्यताओं के अनुसार विधि- विधान से नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से इंसान की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं इसबार के  शारदीय नवरात्रि के बारे में विस्तार से। कब है इसकी डेट,  क्या है इसकी पूजा- विधि और दुर्गा पूजा के लिए जरूरी सामग्री क्या क्या है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार इसबार मतलब 2021 में शारदीय नवरात्रि का पर्व गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 से प्रारंभ हो रहा है।इसबार यह शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा। 

Read also – नारीशक्ति के नौ रूपों को समर्पित

नवरात्रि 2021 का पूरा तिथिवार जानकारी।  

7 अक्टूबर पहली पूजा मां शैलपुत्री की पूजा।
8 अक्टूबर दूसरी पूजा मां ब्रह्मचारिणी की पूजा।
9  अक्टूबर तीसरी पूजा और चौथी पूजा  मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की  पूजा।   
10 अक्टूबर पांचवीं पूजा मां स्कंदमाता की पूजा।
11 अक्टूबर छठी पूजा मां कात्यायनी की पूजा।
12 अक्टूबर सातवीं पूजा मां कालरात्रि की पूजा।

13 अक्टूबर आठवीं पूजा मां महागौरी पूजा।
14 अक्टूबर नवमी पूजा मां सिद्धिदात्री की पूजा।
15 अक्टूबर दशमी नवरात्रि पारण/दुर्गा विसर्जन

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

पूजन-विधि

-सुबह उठकर स्नानादि करके पूजा स्थान पर गंगाजल डालकर उसका शुद्धिकरण किया जाना चाहिए।

-घर के मंदिर में दीप अवश्य प्रज्वलित किया जाना चाहिए।

-मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए।

-मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित कर  प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाना चाहिए।

-धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

– और अंत में मां की आरती किया जाना चाहिए।

– मां को भोग भी लगाया जाना चाहिए।

जरूरी पूजन सामग्री

  • लाल चुनरी
  • लाल वस्त्र
  • मौली
  • श्रृंगार का सामान
  • दीपक
  • घी/ तेल
  • धूप
  • कलश
  • नारियल
  • साफ चावल
  • कुमकुम
  • इत्र
  • फूल
  • देवी की प्रतिमा या फोटो
  • पान
  • सुपारी
  • लौंग
  • इलायची
  • बताशे या मिसरी
  • कपूर
  • फल-मिठाई
  • कलावा
  • हवन सामग्री
Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.