Share market
धर्म-ज्योतिष

हो सकता है Share market में सुधार

  • भविष्यवाणी जून माह 2021 की

पवन कुमार शास्त्री जून माह का प्रारंभ मंगलवार को हो रहा है मास आरंभ में वृषभ राशि में सूर्य देव,मिथुन राशि में मंगल देव,मिथुन राशि में बुध देव, कुंभ राशि में गुरुदेव,मिथुन राशि में शुक्र देव,मकर राशि में शनि देव,वृषभ राशि में राहु देव रहेंगे।3 जून को मंगल देव कर्क में हो जाएंगे।16 जून को सूर्य देव मिथुन के हो जाएंगे। 23 को शुक्र देव कर्क में जाएंगे।सूर्य देव की मिथुन संक्रांति क्रुरवारी है।यह माह भी जनता और सरकार के लिए पूर्णताः सुखद नहीं होगा। किंतु Share market में कुछ सुधार होगा।मास आरंभ में देश में गुप्त जासूसी संबंधी कोई विशेष घटना प्रकाश में आ सकती है।

Read Also: भाजपा विरोध के चक्कर में अब राष्ट्र विरोधी हरकतें कर रहीं है ममता: Sanjay Jaiswal

मुस्लिम राष्ट्रों में अशांति का वातावरण रह सकता है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि और निखरेगी।कई देशों सर भाईचारे की स्थापना, व्यापार वृद्धि Share market और व्यवसाय सहयोग बढ़ेगा

Get latest updates on Corona

8 जुन को मृगशिरा नक्षत्र के सूर्य आएंगे। सभी धातुओं,जलोउत्पन्न पदार्थ, अनाज महंगे होंगे।भौमवारी मृगशिरा भयंकर उमस वाली गर्मी पैदा करेगी। गर्मी से जन मानस बेहाल दिखाई देंगे। जून के प्रारंभ में हवा के साथ हल्की वृष्टि होने के योग मिल रहे हैं।मिथुन राशि में आद्रा नक्षत्र 22 जून को आएगा।बादल तो खूब आएगी किंतु हल्की वृष्टि ही होगी।आद्रा का मंगल में प्रवेश वर्षा के लिए शुभ फल कारक नहीं माना जाता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.