bhagwan krishna
धर्म-ज्योतिष

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेषः राशि के अनुसार करें ये छोटा सा उपाय, दूर होंगे कष्ट

  पटना, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार आप भी जन्माष्टमी पर कुछ सरल उपाय कर सुख और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ सकते हैं। पटना स्थित जन कल्याण ज्योतिष परामर्श केंद्र के आचार्य पं. पवन कुमार शास्त्री ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार छोटा सा उपाय कर बड़े-बड़े कष्टों को दूर किया जा सकता है। पं. पवन कुमार शास्त्री कहते हैं आप अपनी राशि के अनुसार पूर्ण श्रद्धा के साथ उपाय कष्टों से निजात पा सकते हैं।तो आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार क्य है वह सरल उपाय जिसे आप आसानी से कर सकते हैं।

1. मेष राशि- इस राशि के जातकों को सुख समृद्धि प्राप्त करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की लाल चंदन से पूजा करनी चाहिए।

2. वृष राशि- इस राशि के जातक संतान प्राप्ति के लिए भगवान श्री कृष्ण को गोपी चंदन लगायें।

3. मिथुन राशि- सामान्य पूज के साथ साथ इस राशि के जातक भगवान श्री कृष्ण पर तुलसी जल एवं मंजरी जरूर चढाएं।

4. कर्क राशि- भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने हेतु गाय के कच्चे दूध से उनका अभिषेक अवश्य करें।

5. सिंह राशि- सिंह राशि के जातक भगवान श्री कृष्ण को धातु की बांसुरी चढाएं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर भक्ति के मार्ग में बाधांए दूर होंगी। साथ ही भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

6. कन्या राशि- इस राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण की पूजा में पंजीरी का भोग अवश्य लगाना चाहिए।

Read also-https://xposenow.com/astrology/janmashtami-2021-it-is-very-rare-for-these-6-elements-to-come-together-13613-2021-08-28/

7. तुला राशि- इस राशि वालों को पूजा के उपरांत विशेष रूप से माखन-मिश्री भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाना चाहिए। इसके प्रभाव से व्यापार में सफलता प्राप्ति के साथ धन वृद्धि होगी।

8. वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण का शहद से अभिषेक करना चाहिए।

9. धनु राशि- इस राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए भगवान की पूजा पीले फूलों से करने के साथ पीताम्बर चढ़ाना चाहिए।

10. मकर राशि- इस राशि वाले जातकों को मोर के पंख भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाना चाहिए व कृपा प्राप्ति की प्रार्थना करनी चाहिए।

11. कुंभ राशि- इस राशि के जातकों को गंगा जल से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करना चाहिए, जिससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

12. मीन राशि- इस राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण का पीली गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.