दो दिन पहले वृश्चिक राशि में मंगल का प्रवेश हो चुका है , इसके साथ ही अंगारक योग बन गया है। ! मंगल + केतु + सूर्य की युति होने से मंगल देव ...
धर्म-ज्योतिष

वृश्चिक राशि में मंगल का प्रवेश,जानें किस लगन राशि को होगा लाभ

नई दिल्ली, मृत्युंजय शर्मा।। दो दिन पहले वृश्चिक राशि में मंगल का प्रवेश हो चुका है , इसके साथ ही अंगारक योग बन गया है। ! मंगल + केतु + सूर्य की युति होने से मंगल देव चार गुणा अधिक ताकतवर हो गए हैं।

अपने लग्न के आधार पर जानिये आपके साथ मंगल होगा या फिर अमंगल। 

मेष लग्न – आकस्मिक धन लाभ/दुर्घटना के प्रति सचेत रहें,सतर्क होकर वाहन चलाएं, हेल्थ का विशेष ध्यान रखें,संभव हो तो मैडिटेशन भी करें

वृषभ-जीवन के हर छेत्र में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। रुचक नामक राजयोग बन रहा है। दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। पार्टनरशिप में विवाद/क्रोध वाधा पैदा कर सकता है। अमर्यादित भाषा पर नियंत्रण रखें। 

मिथुन – व्यापार के लिए भाग्यशाली समय। आपके लिए अमंगलों का नाश। शत्रुओं का सर्वनाश। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लोन लेने और देने, दोनों से बचें। दुर्घटना के प्रति सचेत रहें- सतर्क होकर वाहन चलाएं/हेल्थ का विशेष ध्यान रखें।

कर्क – आपके लिए मंगल ही मंगल। आकस्मिक धन लाभ। आनंदमयी यात्रा / प्रेम सम्बन्ध में गलतफमी। पेट सम्बन्धी रोग की आशंका बनी रहेगी। संतान को लेकर चिंता। हेल्थ का ध्यान रखें।

सिंह –  मंगल ही मंगल। रुचक नामक राजयोग बना है। भाग्यशाली समय, धन लाभ, सुखों में वृद्धि। कार्यस्थल पर प्रमोशन, दांपत्य जीवन में कलह और माता के हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी।

कन्या – साहस और पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि,/ विदेश से लाभ। रोग और ऋण से मुक्ति, भाग्यशाली समय,सभी कार्यों में सफलता, छोटे भाई बहन का ध्यान रखें।      

तुला – अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, खान- पान पर ध्यान रखें, दुर्घटना के प्रति सचेत रहें, सतर्क होकर वाहन चलाएं, हेल्थ का विशेष ध्यान रखें और मैडिटेशन करें.

वृश्चिक – रुचक नामक राजयोग बना है / जबरदस्त लाभ होगा / अपने आप को एनर्जेटिक महसूस करेंगे / घमंड और अहंकार से बचने का प्रयास करें / मैडिटेशन करें  

धनु – मुसीबत और नयी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध और अमर्यादित भाषा के कारण परिवार और कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है।वाद – विवाद, पार्टनरशिप में तनाव से बचें आँखों का ध्यान रखें।

मकर – आपके लिए अत्यंत शुभ समय, कई गुना धन लाभ। आपके सपने साकार होंगे, कारोबार को गति मिलेगी, कड़वी वाणी से बचें। प्रेम सम्बन्ध में ब्रेकअप की आशंका ।

इसे भी पढ़ें – कामधेनु शंख, समृद्धि अनंत

कुम्भ – पराक्रम में वृद्धि,रुचक नामक राजयोग बना है। कार्यस्थल पर जबरदस्त लाभ, आपके सपने साकार होने आसार,कारोबार को गति मिलेगी। घर में पारिवारिक कलह का माहौल।

मीन – मंगल ही मंगल,भाग्यशाली समय,तीर्थ यात्रा पराक्रम में वृद्धि, भूमि भवन से सम्बंधित सपने साकार होंगे। कड़वी वाणी से बचें।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.