कथा वाचक सुजीत जी महाराज ने ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद चरित्र और नरसिह अवतार प्रसंग पर विस्तार से सुनाई कथा। विश्व शांति सेवा हेतु, यूथ क...
धर्म-ज्योतिष

भगवान की भक्ति में ही शक्ति है, बच्चों को संस्कार अवश्य दें- श्री सुजीत जी महाराज

कथा वाचक सुजीत जी महाराज ने ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद चरित्र और नरसिह अवतार प्रसंग पर विस्तार से सुनाई कथा।खगौल, संवाददाता। विश्व शांति सेवा हेतु, यूथ क्लब,रेलवे लोको कॉलोनी खगौल, पटना की ओर से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन स्थानीय दुर्गा परिसर मेंं किया गया। भव्य तरीके से आयोजित इस यज्ञ में कथावाचन का कार्यक्रम रखा गया था।

कथा के आयोजन में श्रवण पाल, राजन कुमार उर्फ पिंटू भईया, सूरज कुमार सिंह, सोनू कुमार, आकाश, अमित, जीतू , उमंग, निखिल, सनी, रंजीत, आर्यन आदि ने महत्वपूर्ण योगदान किया।

वृंदावन के कथा वाचक श्री सुजीत जी महाराज ने ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद चरित्र और नरसिंह अवतार के प्रसंगों पर कथा सुनाई। कथा वाचक ने भगवान और भक्तों का विस्तार से चरित्र चित्रण किया। कथा के क्रम में इन दोनों के बीच का अंतर भी श्पष्ट किया। कथा वाचक ने कहा कि भगवान की भक्ति में ही शक्ति है। उन्होंने कहा कि सभी अपने बच्चों को संस्कार अवश्य दें, जिससे वह बुढ़ापे में अपने माता पिता की सेवा के साथसाथ गो सेवा, साधु की सेवा भी कर सकें। उन्होंने भक्ति की महीमा पर भी विस्तार से चर्चा की।

Read also- दक्षिण एशिया विश्वविद्यालय के गैर-जनतांत्रिक कार्रवाई की भर्त्सना

कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस यज्ञ और कथा वाचन की विशएषता रही कि भारी भीड़ के बावजूद संयमित हो कर लोगों कथा श्रण का आनंद उठाया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.